Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

आम के बाग में खींच ले गए दरिंदे, हाथ-पैर बांध कर गैंग रेप

– नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी थानाक्षेत्र का मामला, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में दबिश

Gang rape in Haldwani, DDC : माता के जगराण में शामिल होने गई किशोरी से दो युवकों ने गैंग रेप किया। जागरण से लौटते वक्त आरोपी उसे जबरन आम के बगीचे में खींच ले गए। किशोरी के हाथ-पैर बांधे और मुंह दबाकर दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और एक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

माता के जागरण में गई थी शामिल होने
मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीती सात अक्टूबर को मुखानी थानाक्षेत्र के पनियाली में चल रहे माता के जागरण में शामिल होने गई थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, उनकी बेटी रात करीब साढ़े 11 बजे जागरण से घर लौट रही थी। वह अकेली थी और पैदल ही आ रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे रोका और वहीं स्थित आग के बाग में खींच ले गए।

आधी रात बदहवास हालत में पहुंची घर
किशोरी मदद के लिए चीखी तो दरिंदों ने उसका मुंह दबाकर हाथ-पैर बांध दिए। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद किशोरी को बाग में ही छोड़ कर फरार हो गए। आधी रात किशोरी रोत हुए घर पहुंची तो परिजनों ने वजह पूछी। किशोरी ने घटना बताई तो परिजन सुनकर सन्न रह गए। नाबालिग दोनों आरोपी लड़कों को जानती थी और बताया कि अशीष (23 वर्ष) और हिमांशु (24 वर्ष) ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि
मामले में घटना के चौथे दिन 11 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने मुखानी थाने पहुंच कर तहरीर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और एक को गिरफ्तार भी कर लिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

कन्या पूजन के लिए गई किशोरी लापता
मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छड़ायल नयाबाद मुखानी निवासी जंगपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी मीना 11 अक्तूबर की शाम छह बजे घर से कन्या पूजन में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन लौट कर घर नहीं आई। रात देर हुई तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। एएचटीयू की टीम भी उसकी तलाश में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top