Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आर्मी भर्ती के लिए दौड़ रहे बीए के छात्र को कार ने कुचला

चंदन सिंह रौतेला का फाइल फोटो।

– सोमवार को रामपुर रोड पर सुबह करीब पांच बजे हुआ हादसा, हरियाणा नंबर की कार ने रौंदा

Student crushed by car, DDC : सेना भर्ती के लिए तैयारी में जुटा बीए का छात्र सोमवार सुबह दौड़ लगाने निकला था। सुबह करीब पांच बजे रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और घटना को अंजाम देने वाला चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई ने टीपीनगर पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी है।

मूलरूप से नौगांव भनोली अल्मोड़ा निवासी चंदन सिंह रौतेला (18 वर्ष) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला ने इसी वर्ष एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही वेदबंधु विहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ किराए पर रहता था। बताया जाता है कि रोज की तरह सोमवार को भी वह दौड़ लगाने निकला था। सुबह करीब पांच बजे रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। बुरी तरह घायल हो चुके चंदन को आनन-फानन में डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द की आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोजाना दोस्त भी जाता था साथ, घटना के दिन नहीं गया
चंदन यहां अपने दोस्त विक्की के साथ रहता था। बताया जाता है कि वह रोजाना दौड़ लगाने के लिए विक्की के साथ ही घर से निकलता था, लेकिन सोमवार को कुछ ऐसा हुआ कि विक्की उसके साथ नहीं गया। चंदन अकेले ही दौड़ लगाने निकल पड़ा और कुछ देर बाद उसके मौत की खबर आई।

सेना में भर्ती होकर भाई का हाथ बंटाना चाहता था चंदन
चंदन के पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। परिवार में मां, तीन बहनें और एक बड़ा भाई है। बड़ा भाई लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और भाई की परिवार का अकेला कमाने वाला है। भाई का आर्थिक बोझ कम करने के लिए वह आर्मी भर्ती की तैयारी में जुटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top