Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

मुकेश बोरा पर दोहराया दुष्कर्म का आरोप, सुबूत तलाशने होटल पहुंची पुलिस

– मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुए 164 के बयान में महिला ने तहरीर में लिखी बातें दोहराई

Case against Mukesh Bora, DDC : नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में पीड़िता ने 164 के बयान दर्ज कराए और वही आरोप दोहराए, जो उसने तहरीर में लगाए थे। पुलिस अब उस होटल के रजिस्टर खंगाल रही है जहां दुष्कर्म की घटना हुई।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की शुरूआती जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं। दो दिन पहले महिला ने मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाए हुए लालकुंआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को हल्द्वानी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने महिला के 164 के बयान दर्ज हुए।

बयान दर्ज होने के बाद से पुलिस हरकत में है। बताया जाता है कि पुलिस ने काठगोदाम स्थित उस होटल के रजिस्टर खंगालने शुरू कर दिए हैं जहां आरोप के मुताबिक मकेश ने पीड़िता को बुलाया और दुष्कर्म किया। रजिस्टर में एक संदिग्ध एंट्री भी मिली है। जिसकी पुष्टि की जा रही है।

सीओ लालकुंआ संगीता ने बताया महिला के 164 में बयां कर दिए गए हैं। महिला को लेकर उन होटलों में गए थे जहां उसने बताया था। इनके रजिस्टर जांच के लिए लिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top