Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कार की टक्कर से गर्भवती की मौत, पति की हालत नाजुक

– शनिवार को बेलबाबा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति की मारी थी टक्कर, चार माह पहले हुआ था निकाह

Road accident in Haldwani, DDC : तेज रफ्तार कार की चपेट में आई गर्भवती की उपचार के दौरान डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मौत हो गई। जबकि उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का चार माह पहले ही निकाह हुआ था। दंपति बाइक पर सवार थे और उन्हें पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बनभूलपुरा लाइन नंबर 20 न्यू बस्ती निवासी आशिका (20 वर्ष) बीते शनिवार को अपनी पति यूसुफ अंसारी (34 वर्ष) पुत्र इम्तियाज हुसैन के बाइक पर सवार होकर बिलासपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रामपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।

घटना में यूसुफ की पीठ, हाथ और पैर में चोट आई। जबकि काशिफा के पेट, कमर और हाथों में छोट आई। कार मैं बैठे ड्राइवर ब्रह्मदेव पुत्र इंद्र शर्मा निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश, संजय बोरा पुत्र आनंद सिंह बोरा निवासी पंतोड़ी पिथौरागढ़ और ज्योति पत्नी संजय बोरा भी बुरी तरह घायल हुए। सभी को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने काशिफा को मृत घोषित कर दिया।

बीते वर्ष चार नवंबर को आशिफा का निकाह हुआ था और वह गर्भवती थी। उसने व पति दोनों ने रोजे रखे थे। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले में तहरीर मिलते ही कार चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top