Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के एएसआई को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

– केस रफा-दफा करने के एवज में मांग रहा था घूस, लालकुआं रेलवे स्टेशन का टेकनीशियन भी गिरफ्तार

CBI raids Kathgodam railway station, DDC : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अचानक काठगोदाम रेलवे स्टेशन में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एएसआई और लालकुआं रेलवे स्टेशन में तैनात टेकनीशियन को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने डंपर चालक से केस को रफा-दफा करने के नाम पर यह रिश्वत मांगी थी। रविवार देर रात तक सीबीआई ने दोनों से पूछताछ की और फिर इनके घरों को खंगाला को।

सीबीआई प्रमुख शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुछ समय पहले शीशमहल में एक डंपर की टक्कर से रेलवे फाटक टूट गया था। इस मामले में डंपर चालक के विरुद्ध इसी साल आरपीएफ थाना काठगोदाम में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच काठगोदाम में तैनात एएसआई हरीश चंद्र कर रहे थे। डंपर चालक का आरोप था कि एएसआई मामले को रफा-दफा करने के नाम पर दो लाख की रिश्वत मांग रहा है।

टेकनीशियन पर थी घूस पहुंचाने की जिम्मेदारी
चालक ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। चालक और एएसआई के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी लालकुआं रेलवे स्टेशन में तैनात टेकनीशियन जसवीर सिंह ने ली। सोमवार को तय हुआ कि चालक 20 हजार रुपए जसवीर को देगा और जसवीर रकम हरीश तक पहुंचाएगा। सीबीआई ने शिकायत के बाद ट्रैप टीम का गठन किया और रविवार को करवाई की।

दोनों को गिरफ्तार कर देहरादून ले गई सीबीआई
सबसे पहले लालकुआं रेलवे स्टेशन के टेकनीशियन और फिर काठगोदाम आरपीएफ के एएसआई को रंगेहाथ 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोहपर एक बजे से लेकर देर रात तक करवाई जारी रही। दोनों आरोपियों के घरों की तलाशी ली गई। सोमवार को सीबीआई ने दोनों आरोपियों को देहरादून ले गई, जहां दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

बिचौलिए तकनीशियन ने घटाई रिश्वत की रकम
सीबीआई टीम के अनुसार लालकुआं रेलवे स्टेशन के तकनीशियन जसवीर सिंह बिचौलिया है। एएसआई दो लाख रुपए रिश्वत मांग रहा था। मगर तकनीशियन ने रिश्वत की रकम को घटाकर 20 हजार रुपए कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top