Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आधी रात पुलिस का “ऑपरेशन”, 40 “रोमियो” सलाखों के अंदर

– पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग कर हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, सभी का पुलिस एक्ट में किया चालान

Operation Romeo in Haldwani, DDC : लड़कियों और महिलाओं के लिए मुसीबत का सबब बने “रोमियो” को सबक सिखाने के लिए हल्द्वानी पुलिस ने शनिवार रात “ऑपरेशन” चलाया। यहां-वहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और बेवजह घूमते 40 “रोमियो” को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को एक स्कूल में रखा गया, चालान किया गया और हिदायत के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस समय-समय पर ऑपरेशन रोमियो चलाती है। ताकि हुड़दंगी अंदर हों और महिलाओं व लड़कियों में सुरक्षा का भाव पैदा हो। शनिवार को ऐसे मनचलों और हुड़दंगियों पर शिकंजा कसा गया। रात 8 बजे से पुलिस टीम ने अभियान की शुरुआत की। रात 11 बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा, थानाध्यक्ष मुखानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पीएसी के साथ क्रियाशाला रोड, आईटीआई रोड, कालाढूंगी रोड और लामाचौड़ के आसपास सार्वजनिक स्थानों अभियान चलाया।

उक्त स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले 40 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। परिजनों को मौके पर बुलाया गया और भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top