Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध

हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।

– देशभर में वायरल हुआ अजब-गजब चोरी का सीसीटीवी फुटेज, पकड़ा गया तो बोला-लड़कियों के अंडर गार्मेंट से मिलती है खुशी

Girls’ Underwear Thief, DDC : हाल ही में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक अजब-गजब चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। फुटेज में एक युवक लगभग भोर में एक घर की दीवार फांदता दिखा। पहले तो यह पेशेवर चोर लगा, लेकिन उसने न गहने चोरी किए और न ही रुपए। उसने हाथ साफ किया बाहर सूख रहे लड़कियों के अंडरवियर व अन्य कपड़ों पर। अब ये चोर सलाखों के पीछे हैं और चोरी की जो वजह इसने बताई उसने सबको हैरान कर दिया। कहता है कि उसे लड़कियों के कपड़े चोरी करने से सुकून, खुशी और आत्मिक संतोष मिलता है।

पुलिस के अनुसार महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 19 जून की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस गया। आरोपी घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स और सलवार चोरी कर ले गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल विजय मेहता के निर्देशन में हीरानगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर को जांच सौंपी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर बुधवार को पंचायत घर रोड क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निकेत सिंह बिष्ट निवासी समीर विहार, कुसुमखेड़ा, मुखानी बताया। उसने बताया कि वह विदेश में पढ़ाई कर चुका है और कोरोना काल में हल्द्वानी लौट आया था। आरोपी ने दावा किया कि महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने से उसे मानसिक राहत और खुशी महसूस होती है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामला किसी मानसिक विकार या क्लेप्टोमेनिया जैसी स्थिति से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top