Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

मलिक की घरवाली भी सलाखों के अंदर, मलिक की याचिका खारिज

– 8 फरवरी को हुई बनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी है अब्दुल मलिक, बीवी साफिया थी फरार

Safia Malik arrested, DDC : 8 फरवरी को हुई बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी है। वहीं नगर निगम की ओर से दर्ज मुकदमे में फरार चल रही अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को पुलिस और एसओजी की टीम ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा हिंसा मामले में मलिक का बेटा अब्दुल मोईद भी जेल में बंद है।

बता दें कि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीती 22 फरवरी को अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि आरोपियों ने सांठ-गांठ कर कंपनी बाग का बगीचा (मलिक का बगीचा) स्थित भूखंड पर षडयंत्र और कूटरचना करते हुए मृत व्यक्ति के नाम से भूमि पर अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध हस्तान्तरण किया। आपराधिक षडयंत्र रचकर विभागों व झूठे शपथ पत्रों के आधार पर न्यायालय को गुमराह करते हुए उक्त जमीन को खुर्द-बुर्द कर दिया।

हिंसा के बाद से फरार थी सफिया
इस मुकदमे के बाद से ही साफिया फरार चल रही थी। हालांकि उसका बनभूलपुरा हिंसा के बाद से कोई पता नही था। न्यायालय से साफिया के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने साफिया की तलाश तेज कर दी। बीते मंगलवार 2 अप्रेल की रात संयुक्त टीम ने साफिया को बिहारीपुर बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

हाईकोर्ट में लगेगी मां, बाप, बेटे की जमानत याचिका
इस मामले में नामजद साफिया का पति अब्दुल मलिक पहले से ही जेल में है। अब्दुल मलिक के वकीलों ने 30 मार्च को हल्द्वानी सेशन कोर्ट में अब्दुल मलिक की जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी। इसकी सुनवाई की ति​थि 3 अप्रैल रखी गई थी। अब्दुल मलिक के वकील रोहिताश चक्रवर्ती ने बताया कि कोर्ट में बुधवार को सुनवाई में जमानत याचिका खारिज कर दी है। एडवोकेट रोहिताश चक्रवर्ती ने कहा कि हाईकोर्ट में अब्दुल मलिक, साफिया मलिक की जमानत याचिका दायर की जाएगी। कहा कि उनके पुत्र अब्दुल मोईद की जमानत याचिका सेशन कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

“फरार साफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद अभियुक्तों के खिलाफ जांच जारी है। अब्दुल मलिक भी नामजद था, जो दूसरे मामले में जेल बंद है। मामले में विवेचना जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।“

– प्रह्लाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top