Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

अधेड़ की मोहब्बत में ब्रेन वॉश, पुलिस चौकी में मां को जड़ा थप्पड़, गिड़गिड़ाता रहा पिता

– 45 वर्षीय दर्जी के लिए 19 साल की लड़की की हिमाकत देख हैरत में पड़े लोग

45-Year-Old Tailor Runs Off with 19-Year-Old Girl: DDC : समुदाय विशेष के 45 वर्षीय दर्जी के प्यार में आई 19 साल की लड़की का ब्रेन ऐसा वॉश हुआ कि सगे पल में पराए हो गए। मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी थानाक्षेत्र का है। यहां रहने वाला दर्जी अपनी ही 19 साल की शिष्या को लेकर फरार हो गया। मामले में अपहरण की धारा में मुकदमा हुआ। गुरुवार को दोनों को पकड़े गए। माता-पिता बेटी की घर वापसी के लिए पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिस चौकी में बेटी ने मां के ही गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। पिता रोने लगा और बेटी से घर चलने की गुजारिश करने लगा, लेकिन पिता के आंसुओं पर भी बेटी को तरस नही आया।

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की बीती 26 फरवरी से लापता थी। उसके लापता होते ही अमरावती कालोनी में दर्जी की दुकान चलाने वाला 45 वर्षीय रहमत भी दुकान बंद करके गायब हो गया। लड़की पिछले एक साल से रहमत से सिलाई सिखाने जाती थी और लोगों को यह समझते देर नहीं कि मसला क्या है। लड़की के पिता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए। इसबीच लड़की शहर के एक बैंक में नजर आई। तलाश में जुटी पुलिस ने गुरुवार को दोनों को बरामद कर लिया। दोनों को आरटीओ पुलिस चौकी ले जाया गया। जहां जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के लोग और लड़की के माता-पिता भी पहुंच गए। गुजारिश पर पुलिस ने मां को बेटी से मिलने की इजाजत दी। मां ने बेटी के सिर और चेहरे पर हाथ फेरते हुए घर चलने के लिए कहा, लेकिन घर की नाम सुनते ही लड़की बौखला गई।

मां ने उसे भरोसा दिया और कहा, वह घर चले और उससे कोई कुछ नहीं कहेगा। मां के इतना कहते ही लड़की ने पुलिस कर्मियों के सामने मां के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। बेटी की इस हरकत से मां सन्न रह गई और पिता की आंखों से आंसू छलक उठे। बावजूद इसके पिता ने बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पिता को भी दो टूक जवाब दे दिया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों को बरामद कर लिया है। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं।

आरटीओ चौकी में हिंदूवादियों का हंगामा
हल्द्वानी : दर्जी को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ पहले मुखानी थाना और फिर आरटीओ पुलिस चौकी पर जमा हो गई। इसी चौकी में पुलिस ने दर्जी और अपह्रत लड़की को रखा गया था। जबकि दर्जी पुलिस के सख्त पहरे के बीच था। लोग इस बात को लेकर हंगामा कर रहे थे कि एक बार दर्जी को सामने लाया जाए, लेकिन चौकी में भीड़ अधिक और पुलिस मुट्ठी भर थी। लोगों के हंगामे के बावजूद पुलिस दर्जी का सुरक्षा के लिहाज से बाहर लेकर नहीं आई।

अंत में दर्जी के सुपुर्द की गई लड़की
सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि लड़की को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 164 के बयान कराए गए। उसने अपने पति यानी दर्जी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। जिस पर उसे दर्जी के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि पुलिस से पहले वह नारी निकेतन ले जाने को कह रही थी। दोनों ने अक्टूबर में पीलीभीत में शादी कर ली थी। उन्हें हंगामे के डर था तो कोर्ट में शिकायत भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top