Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लघुशंका के लिए कार से उतरा, दूसरी कार ने कुचल डाला

– रामनगर में हुई शादी से परिवार के साथ लौट रहा था युवक

Crushed by car, DDC : परिवार के साथ उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित रामनगर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। वह कार खड़ी कर लघुशंका के लिए उतरा था और तभी एक दूसरी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे पहले रामनगर और फिर हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जबकि घटना को अंजाम देने वाला कार समेत फरार है।

वार्ड 21 इंदिरानगर बनभूलपुरा निवासी आरिफ (21 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अंसार यहां परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि रविवार को वह कार से परिवार के साथ रामनगर में आयोजित शादी समारोह में गया था। देर रात वह कार से परिवार के साथ वापस घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक रास्ते में आरिफ ने लघुशंका के लिए कार रोकी। वह जैसे ही कार से बाहर निकला, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने वाला कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

इधर, बुरी तरह लहूलुहान आरिफ को परिजन रामनगर स्थित अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे हल्द्वानी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन, आरिफ को मुखानी थानाक्षेत्र स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुखानी थाने के एसआइ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि रामनगर कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में घायल की एसटीएच में मौत
काशीपुर के व्यक्ति की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हिम्मतपुर काशीपुर निवासी हरकेश (50 वर्ष) पुत्र हरचरण सिंह रविवार की शाम को घर से साइकिल लेकर गांव में किसी काम से गए थे। घर से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को काशीपुर के निजी अस्पताल के बाद एसटीएच लाया गया। उपचार के दौरान हरकेश ने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top