Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बैराज में मिली नवजात की लाश, पैदा होते ही फेंकी बेटी

– माता-पिता का पता लगाने के लिए कराया जाएगा डीएनए टेस्ट, नवजात का कराया पोस्टमार्टम

Newborn baby girl thrown away, DDC : पैदा होते ही कुछ लोगों ने नवजात बच्ची को नदी में फेंक दिया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे नवजात की लाश हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित गौला बैराज में अटकी मिली। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सुबह गौला बैराज में बच्चे के शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव एक बच्ची का और लगभग 9 माह का पूर्ण विकसित था। बच्ची के शव मिलने की सूचना पर गौला बैराज में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को बैराज से दूर किया और शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया।

माना जा रहा है कि बच्ची के जन्म के बाद उसे फेंका गया। हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा कि बच्ची को मौत के बाद फेंका गया या जीवित अवस्था में। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि बच्ची के परिजनों का पता लगाने के लिए डीएनएन टेस्ट की मदद ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top