Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

अम्बेडकर जयंती पर हल्द्वानी में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, ट्रैफिक प्लान जारी

– 14 अप्रैल को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, रोडवेज व निजी वाहन चालकों के लिए रूट तय

Route diversion on Ambedkar Jayanti, DDC : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल (सोमवार) को हल्द्वानी में विशाल शोभा यात्रा का निकाली जाएगी। इस आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है, जो शोभा यात्रा की शुरुआत से लेकर समापन तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि शोभा यात्रा के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखें। निर्धारित मार्गों पर चलें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

मंगलपड़ाव से अंबेडकर पार्क तक जाएगी शोभा यात्रा
शोभा यात्रा की शुरुआत मंगलपड़ाव से होगी, जो सिंधी चौराहा, कलाढूंगी तिराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा, त्रिलोक पेट्रोल पंप तिराहा, प्रेम टॉकीज, रेलवे क्रॉसिंग, राजपुरा, तिकोनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा, दोनहरिया, पंचक्की चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क (दमुवाढूंगा) तक जाएगी।

इन मार्गों से होकर गुजरेंगे रोडवेज बसे
1. रामपुर रोड से आने वाली बसें टीपीनगर और आईटीआई तिराहा होते हुए सिंधी चौराहे से रोडवेज पहुंचेंगी।
2. बरेली रोड से आने वाली बसें शोभा यात्रा के अनुसार होंडा शोरूम व मेडिकल कॉलेज के पास रोकी जाएंगी।
3. कालाढूंगी रोड से बसें लालडॉट होते हुए मुखानी, कालाढूंगी तिराहा होते हुए रोडवेज जाएंगी।
4. पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया होकर रोडवेज तक जाएंगी।
5. रोडवेज स्टेशन से प्रस्थान करने वाली बसों के लिए गंतव्य के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी गेट से अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।

इन रास्तों को उपयोग करें छोटे वाहन
1- बरेली व रामपुर रोड से आने वाले वाहन गौला बाईपास, तीनपानी फ्लाईओवर और मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
2- नैनीताल रोड से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार की ओर निकलेंगे।
3- कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन अटल मार्ग (नवाबी रोड), लालडॉट और मुखानी चौराहे से होकर गुजरेंगे।

इन मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंधित होगा आवागमन
1- तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन और राजपुरा की ओर
2- रोडवेज पूर्वी गेट से प्रेम टॉकीज की ओर
3- डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा, दोनहरिया और पनचक्की की ओर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top