Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

हल्द्वानी में 18 अवैध मदरसे, बनभूलपुरा में 13 पर लगा सरकारी ताला

– अवैध मदरसों के खिलाफ पुष्कर सिंह धामी सरकार का बड़ा एक्शन

Illegal madrasas in Haldwani, DDC : पहले अवैध मजारें और अब धामी सरकार का अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन शुरू हो चुका है। रविवार को हल्द्वानी के उसी बनभूलपुरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, जहां पिछले साल अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जमकर हिंसा हुई थी। इस हिंसा में कई लोगों की जान गई थीं बहरहाल, रविवार को ऐसा कुछ नहीं हुआ और भारी पुलिस बल के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने 13 मदरसों पर सरकारी ताला लगा दिया। अब ये कार्रवाई 14 अप्रैल (सोमवार) को भी जारी रहेगी।

बनभूलपुरा में मदरसा सीलिंग की कार्रवाई रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम दने अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया। अभियान के अंतर्गत 13 मदरसों को सील किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीम ने इसको लेकर सर्वे किया था, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र में कुल 18 मदरसे मिले जो बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे और यह नियम विरुद्ध थे। इनमें से 13 को रविवार को सील कर दिया गया है। सोमवार को भी यह अभियान चलेगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पाण्डे जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top