Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बनभूलपुरा में बड़ा हादसा, छत से गिरकर दो साल की बच्ची की मौत

– इंद्रानगर में घटी घटना, अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

Girl fell from the roof in Banbhulpura, DDC : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक बच्ची घर में खेल रही थी और खेलते-खेलते वह रेलिंग से नीचे सड़क पर गिर गई। सिर के बल गिरी बच्ची को गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मोहम्मदी मस्जिद इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी जाहिद पुताई ठेकेदार हैं। वह यहां अपनी दो साल की बच्ची अयात व पत्नी के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब चार बजे परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अयात खेलते हुए कमरे से बाहर निकली और फिर रेलिंग तक पहुंच गई। रेलिंग के बीच बनी जगह से वह झांकने लगी और तभी अचानक हादसा हो गया।

सिर के बल सड़क पर गिरी अयात
अयात सिर के बल सीधा सड़क पर आ गिरी। उसे लहूलुहान देख चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। रात 11 बजे परिजनों ने उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शुक्रवार को छत से गिरे मनोज का रविवार को पोस्टमार्टम
परिजनों के समय से न पहुंचने से छत से गिरे मनोज का पोस्टमार्टम देरी से हुआ। मूलरूप से काफलीगैर बागेश्वर निवासी मनोज आर्या (30 वर्ष) पुत्र गिरीश आर्या, हल्द्वानी स्थित कुमाऊ रेडियोज में वाहन चालक था और रामपुर रोड हरिपुर मोतिया स्थित रेडियोज के गोदाम में रहता और उसकी देखरेख करता था। शुक्रवार रात वह वह गोदाम में बने तीन मंजिला मकान की छत से नीचे गिरकर मर गया था। घटना का पता अगले दिन शनिवार की सुबह लगा। अल्मोड़ा में रहने वाले परिजनों के देर से पहुंचने के कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top