Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

तूफान में उड़ा बागेश्वर का युवक, तीसरी मंजिल से गिरकर मरा

– शुक्रवार रात किसी को नहीं लगी घटना की भनक, सुबह भाई ने गोदाम के फर्श पर देखी रक्तरंजित लाश

Young man died after flying in a storm, DDC : देर रात हल्द्वानी में आया भयावह तूफान एक युवक की मौत का सबब बन गया। जिस वक्त तूफान आया, युवक तीन मंजिला मकान की छत पर था। तूफान को जोर वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। तूफान के धक्के से युवक तीन मंजिला मकान नीचे आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना को अपनी आंखों से किसी ने नहीं देखा। यही वजह है कि कोतवाली पुलिस मामले की हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

मूलरूप से काफलीगैर बागेश्वर निवासी मनोज आर्या (30 वर्ष) पुत्र गिरीश आर्या, हल्द्वानी स्थित कुमाऊ रेडियोज का वाहन चालक था और रामपुर रोड हरिपुर मोतिया स्थित रेडियोज के गोदाम में रहता और उसकी देखरेख करता था। वह गोदाम के भीतर बने तीन मंजिला मकान में अकेला ही रहता था। माना जा रहा है कि रात खाना खाने के बाद मनोज मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। यहां छत पर रेलिंग नहीं थी और तभी अचानक तूफान आ गया। तूफान के धक्के से वह संभल नहीं सका और सीधा गोदाम के फर्श पर औंधे मुंह जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मनोज का बड़ा भाई भी पास में रहता है। उसके मुताबिक मनोज को उन्होंने सुबह फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद भी जब वह गोदाम से बाहर नहीं निकला तो वह खुद गोदाम पहुंचा। मुख्य द्वार पर ताला था तो उसने दीवार पर चढ़ कर देखा। पाया कि फर्श पर मनोज लहूलुहान पड़ा था। उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि प्राथमिक जांच में तो यह हादसा लग रहा है, लेकिन घटना को प्रत्यक्ष गवाह नहीं है। हत्या का संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top