Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भाजपा विधायक की स्कॉर्पियो चर्चा में, रेस्टोरेंट में खाया खाना और बिल भरा थाने में

– नए साल का जश्न मनाने हरियाणा से विधायक लिखी स्कॉर्पियो में आए थे लोग 30 किमी दूर हल्द्वानी में पकड़े

BJP MLA’s Scorpio Caught, DDC : शान-ओ-शौकत में कमी नहीं थी, कुछ नहीं थी तो नीयत। हरियाणा नंबर की कार पर बड़ा-बड़ा विधायक लिखा था और आगे लगा था भाजपा का झंडा। नए साल का जश्न मनाने इस स्कॉर्पियो में सवार कई लोग नैनीताल पहुंचे। वापसी में भीमताल के एक शानदार रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन का मन भर आनंद लिया और जब भारी-भरकम बिल आया तो सभी चंपत हो लिए। हालांकि नैनीताल की मित्र पुलिस से ज्यादा दूर भाग नहीं पाए। विधायक का रौब गाबिल कर दौड़ लगा रहे इन लोगों ने खाना तो रेस्टोरेंट में खाया था, लेकिन बिल पुलिस चौकी में भरना पड़ा।

जमकर ठूंसा, बिल देखा तो उड़ गए होश
पुलिस के मुताबिक हरियाणा नंबर की इस स्कॉर्पियो पर विधायक लिखा और भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा था। नए साल का जश्न मनाने इस स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग हरियाणा से नैनीताल आए थे। यहां-वहां घूमने और जश्न मनाने के बाद विधायक लिखी स्कॉर्पियो सवार लोग भीमताल पहुंचे। सभी हरियाणा के लिए वापसी कर रहे थे, लेकिन तभी पेट में चूहे कूदने लगे। पेट कूदते चूहों को शांत करने के लिए उक्त एक आलीशान रेस्टोरेंट में पहुंचे। मैन्यू देखा और दनादना ऑर्डर दे दिया। जमकर खाया और जब लंबा-चौड़ा बिल आया तो होश फाख्ता हो गए।

विधायक लिखी स्कॉर्पियो बिल चुकाए भाग रही है, उसे पकड़ना है
खाना खाने के बाद युवकों ने एक-एक कर होटल से निकले और स्कॉर्पियो में बैठते गए। रेस्टोरेंट वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही स्कॉर्पियो का सेल्फ मारा और दौड़ लगा दी। हालांकि यह भूल गए कि वह जहां बैठे थे वहां अंदर से बाहर तक सीसीटीवी लगे थे। युवकों के चेहरे, स्कॉर्पियो और उसका नंबर सीसीटीवी में कैद हो चुका था। जिसके बाद रेस्टोरेंट से पुलिस को फोन किया गया। स्कॉर्पियो का रंग और नंबर पुलिस को दिया गया। पुलिस के वायरलेस पर पूरे जिले में सूचना प्रसारित हो गई कि विधायक लिखी हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो बिना बिल चुकाए भाग रही है, उसे पकड़ना है।

चौकी में बिल भरने के बाद पुलिस ने छोड़ा
पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लेकर सड़क तक तलाश शुरू हुई। हल्द्वानी में गाड़ी को पुलिस के सीसीटीवी ने ट्रेस कर लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने गाड़ी का पीछा शुरू किया और रामपुर रोड पर अग्रसेन भवन के पास गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी से एक युवक को उतार कर टीपीनगर पुलिस चौकी पहुंचाया गया। यहां खाने के बिल का भुगतान करने के बाद सभी को छोड़ा गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप ने बताया ने उक्त लोग भीमताल से खाने का बिल दिए बगैर चले गए थे। वाहन सवारों का कहना था कि उनसे यह भूलवश हुआ था। बिल भुगतान करने के बाद सभी को जाने दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top