Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी डिपो की बस ने एमकॉम की छात्रा को रौंदा, उछलकर खेत में गिरी सहेली

– रामपुर रोड पर महिंद्रा शोरूम के पास रविवार सुबह साढ़े 9 बजे ओवरटेक करती बस से हुआ हादसा

Roadways bus crushed him, DDC : उत्तराखंड के हल्द्वानी में 27 अप्रैल (रविवार) को भीषण हादसा हुआ। रुद्रपुर से हल्द्वानी डिपो जा रही तेज रफ्तार उत्तराखंड रोडवेज की बस एक वाहन को ओवरटेक करते समय गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रही स्कूटी सवार एमकॉम की छात्रा को रौंद डाला। घटना में स्कूटी सवार दूसरी युवती उछल कर खेत में जा गिरी। उसका पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

रामपुर रोड मानपुर पश्चिम वार्ड 56 निवासी 22 वर्षीय भावना पुत्री उमेश चंद्र एमबीपीजी कालेज में एमकॉम की छात्रा थी। रविवार को वह अपनी सहेली आंचल नेगी के साथ स्कूटी से पंचायत घर की ओर जा रही थी। महिंद्रा शोरूम के पास रुद्रपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार उत्तराखंड रोडवेज की हल्द्वानी डिपो की बस ने एक वाहन को ओवरटेक किया और गलत दिशा में आ गई।

तेज रफ्तार बस ने सामने आ रही स्कूटी सवार सहेलियों को अपनी चपेट में ले लिया। भावना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आंचल का आईसीयू में उपचार चल रहा है। आंचल ने कुछ समय पहले ग्राफिक एरा से पढ़ाई पूरी की है और वह नौकरी करती है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि हादसे में बाद बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top