Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

धनतेरस और दीपावली पर बाजार और शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध

– बाजार में दाखिल नहीं होने दिए जाएंगे छोटे-बड़े किसी भी तरह के वाहन, 18 से 20 अक्टूबर तक शहर में नो-एंट्री, ऑटो-टैक्सी स्टैंड किए चिह्नित

Route diversion on Dhanteras and Diwali, DDC : धरतेरस और दीपावली को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी है। मुख्य बाजार में छोटे-बड़े किसी भी तरह के वाहन के पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए एक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया है। प्लान सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

पुलिस के मुताबिक, मालवाहक वाहन का शहर में प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित होगा। अति आवश्यक सेवाएं (दूध, गैस, सब्जी) भी बाईपास का प्रयोग करेंगी। बाजार में प्रवेश में वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित होगा। मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौराहा व ताज चौराहा से प्रवेश बंद होगा। बाजार जाने वालों के लिए मिनी स्टेडियम, रामलीला मैदान, पर्वतीय उत्थान मंच, लक्ष्मी शिशु मंदिर आदि में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

रोडवेज एवं सिटी बसों के लिए डायवर्जन
रामपुर और बरेली रोड से आने वाली बसें तीनपानी फ्लाईओवर/टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का उपयोग करते हुए नारीमन तिराहा (काठगोदाम) से तिकोनिया होते हुए रोडवेज स्टेशन तक ही आ सकेंगी। शहर के अंदर प्रवेश वर्जित रहेगा।
कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें ऊँचापुल/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा और हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया के रास्ते रोडवेज स्टेशन तक जाएंगी।
पर्वतीय क्षेत्र से बसें सीधे नैनीताल रोड से तिकोनिया होते हुए रोडवेज/केमू स्टेशन तक आ सकेंगी।
दिल्ली/वॉल्वो बसें भी आवागमन के लिए गौलापार रोड का प्रयोग करेंगी।

छोटे वाहनों के लिए खास रूट
शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, सभी छोटे वाहनों को बाईपास और लिंक मार्गों का प्रयोग करना होगा।
बरेली और रामपुर रोड से पहाड़ जाने वाले तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए सीधे नारीमन तिराहा (काठगोदाम) से जाएंगे।
हल्द्वानी आने वाले छोटे वाहन एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा/अटल रोड तिराहा से शहर में प्रवेश करेंगे।
पहाड़ से बरेली और रामपुर रोड की ओर जाने वाले नारीमन तिराहा से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी से बाहर निकलेंगे।

बाजार जाने वाले यहां खड़े करेंगे अपने वाहन
नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले दोपहिया हल्द्वानी मिनी स्टेडियम रोड के बाईं ओर।
नैनीताल रोड से आने वाले अन्य वाहन रामलीला मैदान हल्द्वानी और रेलवे स्टेशन हल्द्वानी।
कालाढुंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर।
बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन लक्ष्मी शिशु मंन्दिर मंगलपड़ाव।
रामपुर रोड से आने वाले समस्त वाहन एचएन इन्टर कॉलेज मैदान।
स्थानीय व्यवसायी सरस बाजार पार्किंग और सिंधी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैंड की पार्किंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top