Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी डिपो की बस ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, चालक की मौत

– चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा, ऊधमसिंहनगर के बिलासपुर में हुआ हादसा

Roadways bus collided with tractor trolley, DDC : दिल्ली से हल्द्वानी जा रही हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस सुबह करीब 5 बजे सामने से आती ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक सहित लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर आ गई और उसने चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर घायल यात्रियों की मदद की। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण चालक का नींद में होना था। जिसके कारण उसने बस पर नियंत्रण खो दिया।

हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 04 पीए 2187 का चालक ग्राम करीमगंज बहेड़ी, बरेली निवासी रमनदीप सिंह आनन्द विहार दिल्ली से परिचालक ग्राम दमुआढुंगा हल्द्वानी निवासी चन्दन सिंह डंगवाल के साथ यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। मार्ग में रामपुर के बाद बस में करीब 14 यात्री सफर कर रहे थे।

बस प्रातः लगभग पांच बजे बिलासपुर पहुंची तो चालक रमनदीप सिंह को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चालक व परिचालक सहित करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें चालक रमनदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बिलासपुर उत्तर प्रदेश में हादसे का शिकार हुई हल्द्वानी डिपो की बस।
बिलासपुर उत्तर प्रदेश में हादसे का शिकार हुई हल्द्वानी डिपो की बस

पुलिस ने सभी यात्रियों को चिकित्सालय भेजा, जहां घायल हुए चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक रमनदीप सिंह गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली का रहने वाला था। जबकि परिचालक चंदन सिंह डंगवाल ग्राम दमुआढुंगा हल्द्वानी का रहने वाला है। मृतक व घायलों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड परिवहन निगम के कई अधिकारी व मृतक चालक रमनदीप सिंह तथा घायल यात्रियों के परिजन भी आ गए। चालक रमनदीप सिंह की मृत्यु से विभाग में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top