Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

गहरी खाई में गिरी हल्द्वानी डिपो की बस, बीएमडब्ल्यू बचाने में हुआ हादसा

– 4 यात्रियों की मौके पर हुई मौत और 25 घायल हुए, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी बस, सीएम ने जताया शोक

Bus fell into ditch in Bhimtal, DDC : अनाड़ी बीएमडब्ल्यू कार चालक की वजह से बुधवार को भीमताल में बड़ा हादसा हो गया। गलत दिशा से आई कार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी हल्द्वानी डिपो की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। बस में चालक-परिचालक समेत 29 यात्री सवार थे। मरने वालों में एक महिला, 5 साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से सभी घायलों को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्य और मुख्यमंत्री के सचिव/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने घायलों का हाल जाना।

भीमताल में हुए हादसे के बाद ऐसा हुआ हल्द्वानी डिपो की बस का हाल।
भीमताल में हुए हादसे के बाद ऐसा हुआ हल्द्वानी डिपो की बस का हाल।

बस चालक ने बताया कि, बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बस जब भीमताल सीएचसी से थोड़ा आगे पहुंची तो हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रही बीएमडब्ल्यू गाड़ी गलत दिशा में आ गई। उसको बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक और परिचालक दोनों ही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर भीमताल पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। उससे पहले ही स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान शुरू कर चुके थे।

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विभागीय नियम के मुताबिक हादसे में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का प्राविधान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि, इस दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। गंभीर रूप से घायल लोगों का सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में उपचार चल रहा है, और एम्स ऋषिकेश से भी चिकित्सकों की टीम हल्द्वानी पहुंच रही है।

बस में सवार यात्रियों की सूची
1. अभिलाषा पत्नी यशपाल सिंह 37 वर्ष निवासी पिथौरागढ़
2. कल्पना रावत पुत्री शंकर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी रामगढ़
3. रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय हरक सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी मल्लिका भीमताल वार्ड नंबर 1
4. सुमन भट्ट पुत्र जगदीश चंद्र भट्ट उम्र 22 वर्ष निवासी सीएमडी कॉलोनी डहरिया
5. दीक्षा प्रकाश पुत्री कैलाश प्रकाश निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा
6. नेहा पंत पत्नी विनोद पंत उम्र 27 वर्ष निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़
7. मनीष बिष्ट पत्नी रोहित बिष्ट उम्र 26 वर्ष निवासी मल्लिका भीमताल वार्ड नंबर 1
8. नेहा लमगड़िया पुत्री सुखबीर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी लामगड़ा अल्मोड़ा
9. दीक्षा बिष्ट पुत्री जीवन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गोरापड़ाव बरेली रोड हल्द्वानी
10. गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चंद्र पांडेय उम्र 23 वर्ष निवासी कानिया रामनगर
11. वंशिका पुत्री चंद्र लाल उम्र 21 वर्ष निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी
12. भूमिका पुत्री दिनेश उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड
13. भारती जोशी पुत्री प्रकाश चंद्र जोशी उम्र 21 वर्ष निवासी हल्द्वानी
14. यशपाल सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पिथौरागढ़
15. ठाकुर सिंह पुत्र जोग सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी खरतौती मुनस्यारी
16. रिया चौबे पुत्री गिरीश चौबे उम्र 22 वर्ष निवासी पाल कॉलेज हल्द्वानी
17. लकी पुत्र ठाकुर सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी खर्तोली मुनस्यारी
18. गिरीश चांदनी पुत्र केशव चांदनी निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार
19. हर्षित बोनाल पुत्र धीरज सिंह बोनाल निवासी एबीएम रोड फतेहपुर
20. कोमल आर्य पुत्री हेमचंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति
21. मनीष सिंह रावत पुत्र कैलाश सिंह रावत निवासी हिम्मतपुर मल्ला
22. निधि गोस्वामी पुत्री देवपुरी गोस्वामी निवासी पनियाली कठघरिया मुखानी
23. ममता पुत्री संजीव कुमार जोशी निवासी बरेली रोड गौजाजली
24. रमेश चंद्र पांडे पुत्र स्व. हरिश्चंद्र पांडे निवासी गौलापार
25. जय पुत्र यशपाल उम्र 15 वर्ष निवासी पिथौरागढ़
26. अंकिता मेहरा पुत्री दीवान सिंह मेहरा निवासी हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top