Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

टॉफी देकर दुष्कर्म की कोशिश, सलाखों के अंदर सिंचाई विभाग का अफसर

– मुखानी थानाक्षेत्र में घर बुलाकर की थी 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Irrigation department officer arrested, DDC : टॉफी देकर 8 साल की बच्ची को सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी ने घर बुला लिया। अधिकारी ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची किसी तरह बची और फंसने के डर से अधिकारी फरार हो गया। करीब एक माह से फरार चल रहे अधिकारी को मुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

मुखानी थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को उसके पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अ​धिकारी गोपाल भोजक (65 वर्ष) ने उसकी 8 साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया। यहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई।

25 नवंबर को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया ​था। मामले की जांच महिला एसआई दीपा जोशी कर रही थी। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सोमवार को आरोपी गोपाल भोजक को चंबल पुल से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top