Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मुनस्यारी के युवक की अमृतपुर की गौला नदी में डूबकर मौत

गौला नदी में डूबकर मौत।

– चाचा के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था युवक, अमृतपुर के अमिया में हुई घटना

Death by drowning in Gaula river, DDC : चाचा के घर रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा युवक बीते रोज दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोस्तों के साथ वह गौला नदी पहुंच गया और यहां नहाने के दौरान उसकी डूबकर मौत हो गई। हालांकि दोस्तों ने उसे नदी से निकाल कर फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बुंगा मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी भूपेश सिंह रावत (27 वर्ष) पुत्र स्व. बाला सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह मुखानी थानाक्षेत्र के कठघरिया स्थित मंगला में अपने चाचा के घर रहता था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को भूपेंश घर से निकला था। जाने से पहले परिजनों को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है और जल्द ही लौट आएगा, लेकिन आया।

शाम देर हुई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से संपर्क करने पर घटना का पता लगा तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोस्तों ने बताया कि वह अमृतपुर स्थित अमिया में नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। दोस्तों ने किसी तरह उसे नदी से निकाल कर नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक भूपेश ने हाल में एक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसका सपना अधिकारी बनना था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को मुनस्यारी ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top