Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

बलात्कारी पापी पास्टर को अजीवन कारावास, यू-ट्यूब पर लाखों फॉलोवर्स

पादरी बजिंदर सिंह।

– वर्ष 2018 में पंजाब के मोहाली की एक अदालत ने सुनाई स्वयंभू पादरी को सजा

Life imprisonment to Pastor Bajinder Singh, DDC : अपने अनुयायियों को पीटने और उनके साथ बलात्कार करने वाले पापी पादरी के पाप का घड़ा आखिरकार भर गया। पापी पादरी बजिंदर सिंह ने एक युवती से बलात्कार किया। युवती सात साल तक इंसाफ के लिए लड़ती रही और अब जाकर पंजाब के मोहाली की एक अदालत ने मंगलवार को स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को अजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

बजिन्दर को 28 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया था। यह मामला 2018 में मोहाली के जीरकपुर पुलिस स्टेशन में एक महिला ने दर्ज कराया था। मंगलवार को फैसला सुनाए जाने से पहले अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पादरी के यू-ट्यूब पर लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हैं।

पंजाब पुलिस ने पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जब महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उस पर हमला किया गया है। यह घटना कथित तौर पर एक प्रार्थना सत्र के बाद हुई, जहां पीड़िता ने दावा किया कि उसके साथ-साथ अन्य लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और शारीरिक रूप से हमला किया गया। अपनी आपबीती बताते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने सभा में मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर हो रहे हमले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उस पर हमला किया गया।

“जब मैंने उन्हें (पादरी बजिंदर सिंह) वहां मौजूद एक व्यक्ति को मारने से रोका, तो उन्होंने मुझे नोटबुक से मारा। उस समय मेरी डेढ़ साल की बेटी मेरे साथ थी। उन्होंने वहां मौजूद लड़के को भी बुरी तरह मारा। सरकार को जांच करनी चाहिए कि फुटेज असली है या एआई से बनाई गई है। इसके बाद मैंने चर्च से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुझे धमकी भी दी। मैं वहां भक्ति भाव से गई थी…” उन्होंने कहा।

अपने बचाव में, स्वयंभू पादरी बलजिंदर सिंह ने कहा था कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। उसने दावा किया कि लड़की ‘बुरी आत्मा’ से पीड़ित थी, उसे दौरे पड़ते थे और वह प्रार्थना के लिए उसके पास आती थी। हालांकि, शुक्रवार को अदालत ने उसे दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पीड़िता ने कहा, “मैं चाहती हूं कि उसे कम से कम 20 साल की सजा मिले। वह कानून को बहुत अच्छी तरह जानता है और यह सब अपराध स्वेच्छा से करता है। मैं चाहती हूं कि महिलाएं सामने आएं और उसके बारे में खुलकर बोलें। उन्हें अब और डरना नहीं चाहिए।”

पापी पादरी को “पापा जी” कहकर बुलाते थे अनुयायी
पादरी बजिंदर सिंह यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता के वकील एडवोकेट अनिल सागर ने कहा, “वह एक आध्यात्मिक नेता के रूप में लोकप्रिय था। उसके अनुयायी उसे ‘पापा जी’ कहकर बुलाते थे। जब इस तरह का अपराध ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है, तो उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। हम सजा की अवधि से संतुष्ट हैं, जो आजीवन कारावास है। उसे अपनी आखिरी सांस तक सलाखों के पीछे रहना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top