Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पत्नी से बोला, खाना बनाओ मैं आता हूं, अगले दिन जंगल में लटकी मिली लाश

– बागजाला गौलापार स्थित जू परिसर में रहता था वन विभाग का दैनिक श्रमिक

Forest worker hanged himself, DDC : वन विभाग का दैनिक श्रमिक शाम घर से निकला। वो हल्द्वानी के बागजाला में परिवार के साथ रहता था। घर से निकलने से पहले वो अपनी पत्नी से कहकर गया था कि खाना बनाकर रखे, वो जल्दी लौटकर आएगा, लेकिन लौटा नही। अगले दिन उसकी लाश जंगल में एक पेड़ से लटकी मिली।

पहले पत्नी को खाने बनाने को कह गया। कहा, वह जल्द लौट कर आएगा, लेकिन फिर लौटा नहीं। देर रात तक उसकी तलाश हुई और अगली सुबह उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटके पाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जू परिसर बागाजाला गौलापार निवासी मोहन सिंह संबल (43) पुत्र स्व. नर सिंह संबल यहां परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक वह वन विभाग में दैनिक श्रमिक थे। बीती 31 मार्च की शाम वह घर से निकले थे। जाने से पहले उन्होंने पत्नी से कहा था कि वह खाना बना ले और खाना खाने के समय से वह आ जाएंगे, लेकिन वह आए नहीं।

शाम ढली तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। देर रात तक उनकी कोई खबर नहीं लगी तो मोहन के भतीजे गणेश सिंह संबल ने पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि एक अप्रैल को फिर से मोहन की तलाश शुरू की गई और उनका शव चोरगलिया रोड पर सड़क से 200 मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top