Breaking News
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी
सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं
हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट मे अंतर।
नवजात की रिपोर्ट पर सीएमओ ने बैठाई जांच, राडार पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर

देहरादून में खुला पहला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, एक छत के नीचे सभी सुविधाएं

= राजधानी देहरादून के जिला अस्पताल में खुला प्रदेश का पहला केंद्र, विधायक व मेयर ने किया शुभारंभ

First Disabled Rehabilitation Center, DDC : उत्तराखंड को राजधानी देहरादून में प्रदेश का पहला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खुल गया है। इस केंद्र में दिव्यागों को प्रमाण पत्र, इलाज, उपकरण, आधार पंजीयन व अपग्रेडेशन, फिजियोथेरेपी, काउंसलिंग और रोजगार प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।

बुधवार को गांधी शताब्दी जिला अस्पताल में बने इस केंद्र का शुभारंभ राजपुर विधायक खजान दास, महापौर सौरभ थपलियाल, पार्षद सुनीता मजखोला ने किया। उन्होंने संयुक्त रूप से डीएम सविन बंसल के अभिनव प्रयासों की सराहना की।

साथ ही कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में राज्य का पहला आधुनिक जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र एक मील का पत्थर साबित होगा। जहां दिव्यांगजनों को सभी जरूरी सेवाएं एक साथ मिलेगी और उनका जीवन आसान, समृद्ध होगा और सशक्त दिव्यांग सशक्त समाज की अवधारणा पूरी होगी।

डीडीआरसी के हेल्पलाइन नंबर 8077386815
दिव्यांगजनों को उचित उपचार मिलने से उनकी दिव्यांगता भी दूर हो रही है। इस दौरान डीडीआरसी के हेल्पलाइन नंबर 8077386815 का भी अनावरण किया। साथ ही, दिव्यांग अनिल कुमार ढौंडियाल और नीरज बिष्ट को कान की मशीन प्रदान की। विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में दिव्यांगों की आर्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

20 प्रतिशत आबादी दिव्यांग
डीएम सविल बंसल ने कहा कि समाज में करीब 20 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में दिव्यांगता से प्रभावित है, जो एक बडी संख्या है। ऐसे में दिव्यांगों के जीवन को सरल बनाना, सुविधाएं मुहैया करना प्रशासन का दायित्व है। दिव्यांगों को एक प्लेटफार्म पर एकीकृत रूप में सारी सुविधाएं मिले, इस दिशा में समर्पित केंद्र खोला गया है।

केंद्र तक आने के लिए विशेष वाहन
यहां दिव्यांगों को प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक सलाह, इलाज और कृत्रिम उपकरण के साथ ही रोजगार प्रशिक्षण जैसी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेगी। दिव्यांगों को केंद्र तक आने जाने के लिए विशेष समर्पित वाहन भी लगाया गया है। इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर ढौंढियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top