Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट का एक्जीक्यूटिव 3.90 लाख लेकर फरार, दर्ज हुई एफआईआर

– हल्द्वानी स्थित एसबीआई एयर प्लाजा से नगदी लेकर कंपनी से बोला झूठ और हड़प लिए

Radiant Cash Management Services, DDC : देशभर में नकदी प्रबंधन सेवाएं देने वाली कंपनी रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने अपने कर्मचारी कैश एक्जीक्यूटिव रोहित कुमार के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि आरोपी ने ग्राहक से नकदी लेकर उसे बैंक में जमा नहीं किया और 3,90,526 रुपये की रकम हड़प ली। काठगोदाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि दिग्पाल सिंह नेगी ने पुलिस को बताया कि रोहित कुमार वर्ष 2016 से कंपनी के साथ जुड़ा हुआ है। उसका कार्यक्षेत्र विभिन्न बैंकों के ग्राहकों से नकदी एकत्र करना और उसे प्रतिदिन निर्धारित बैंक शाखा में जमा करना है।

बीते वर्ष 19 जुलाई को आरोपी ने एसबीआई एयर प्लाजा, हल्द्वानी से नकदी प्राप्त की। इसके बाद उसने कंपनी को सूचित किया कि कैशियर मौजूद नहीं है और ग्राहक के पास जमा करने के लिए कोई राशि नहीं है।

हालांकि कुछ ही समय बाद ग्राहक ने अपने खाते की जानकारी ली तो उसमें जमा न होने पर शक हुआ। कंपनी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोपी पर चोरी, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी का आरोप है।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आंतरिक जांच में खुला राज
इस मामले की भनक लगते ही कंपनी ने तत्काल आंतरिक जांच कराई। जांच में पाया गया कि आरोपी रोहित कुमार ने ग्राहक से 3,90,526 रुपये नकद लिया था, लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं किया। कंपनी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार भी की। कंपनी ने आरोप लगाया है कि इस धोखाधड़ी से न केवल उनकी वित्तीय हानि हुई है, बल्कि कंपनी की वर्षों से बनी बाजार में साख और विश्वसनीयता को भी ठेस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top