Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी की मर्दानी शोहदे पर पड़ी भारी, बीच सड़क कर दी खातिरदारी, सलाखों में गुजरी रात सारी

– रामपुर रोड पर मोमो बेचता है आरोपी, कई दिनों से कर रहा था परेशान

A scoundrel was beaten up in Haldwani, DDC : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी की एक मर्दानी ने शोहदे को खूब सबक सिखाया। राह से गुजरी स्कूटी सवार महिला को शोहदे से फिर छेड़ा तो महिला ने उसकी बीच सड़क धुनाई कर दी। एक के बाद कई थप्पड़ उसके गाल पर जड़ दिए और फिर पुलिस को फोन किया। पूरी रात शोहदे को हवालात में गुजारनी पड़ी। उसने लिखित में माफी मांगी और पांच सौ रुपए जुर्माना भरने के बाद वह हवालात से बाहर आया।

महिला के मुताबिक आरोपी रामपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास मोमो का ठेला लगाता है। आरोपी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। शुक्रवार को  जब वह उसके ठेले के सामने से गुजरी तो मोमो वाले ने उस पर कमेंट किए। आरोपी से उक्ताई महिला ने तुरंत ही अपनी स्कूटी रोकी और मोमो वाले को पकड़ लिए। मोमो वाले को अंदाजा नहीं था ऐसा हो जाएगा। इसके बाद तो महिला ने उसे पीटना शुरू कर दिया। एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी वहां से भाग नहीं पाया। जिसके बाद महिला ने फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया और आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया। आरोपी को पूरी रात हवालात में गुजारनी पड़ी। जिसके बाद उसने लिखित में माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी को 500 रुपए का चालान कर शनिवार सुबह छोड़ दिया। महिला का कहना है कि आरोपी उसे परेशान करने के साथ क्षेत्र में बदनाम भी कर रहा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top