Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी : न्यायालय के बाहर सिर में सटा कर मारी गोली

– घटना के वक्त दोस्त के साथ मोबाइल पर चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच देख रहा था युवक

A youth was shot in Haldwani, DDC : हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित न्यायालय के बाहर शाम दोस्त के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच देख रहे युवक को कार सवार ने गोली मार दी। कार सवार ने युवक के साथ बैठे दोस्त को भी मारने की कोशिश की, लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचा ली। घटना को अंजाम देने वाला कार सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मरणासन्न स्थिति में युवक को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात निकल कर सामने आ रही है।

वैलेजॉली लॉज भोटियापड़ाव निवासी हनी प्रजापति (26 वर्ष) पुत्र रमेश पेशे से वाहनों का पेंटर है। जजी के बगल में वह दुकान चलाता है। बताया जाता है कि रविवार, 9 मार्च शाम वह मोबाइल पर अपने दोस्त विशाल सती के साथ भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देख रहा था। तभी एक कार सवार युवक वहां पहुंचा। उसने कार से उतरते ही कमर में खुसा तमंचा निकाला और हवा में फायर झोंक दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझा पाता, हमलावर हनी के पास पहुंचा और उसके सिर से सटा कर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही हनी लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। हमलावर ने दूसरा फायर विशाल पर करने की कोशिश, लेकिन विशाल ने मौके भाग कर अपनी जान बचा ली।

इस बीच मौका पाकर कार सवार हमलावर भी मौके से फरार हो गया। पल भर घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई। लगभग मरणासन्न अवस्था में हनी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल और अस्पताल पहुंच गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला भी वैलेजॉली लॉज का रहने वाला है और उसका नाम सुमित बताया जा रहा है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना में एक युवक का नाम प्रकाश में आया है। आरोपी की तलाश में एसओजी समेत अन्य टीमें लगा दी गई हैं।

भोटियापड़ाव पुलिस सुनती तो न चलती गोली

पूरे मामले में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। गोली मारने वाले और हनी के बीच पुरानी रंजिश थी, जो हाल में हुए निकाय चुनाव में और गहरा गई थी। आठ माह पहले भी दोनों का मामला भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पहुंचा था, लेकिन तब पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा यह हुआ कि गोली चल गई और हनी की जान पर बन आई। अब पुलिस एक्शन में है और एसओजी समेत चार टीमों को गोली मारने वाले के तलाश में लगा दिया गया है।

घायल हनी के दोस्त विशाल ने बताया कि जिस युवक ने गोली चलाई है, वह उनसे रंजिश रखता है। आठ महीने पहले गोली चलाने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की शिकायत उन्होंने भोटियापड़ाव चौकी में पहुंचकर की, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनीं। जिससे आरोपी के हौसले बुलंद थे।

साथ ही बताया कि गोली चलाने वाला युवक आसपास के क्षेत्र का रहने वाला है। इस निकाय चुनाव में उसकी पत्नी पार्षद का चुनाव लड़ी थी, लेकिन चुनाव हार गई। गोली मारने वाले ने उनसे चुनाव में पत्नी का समर्थन करने का दबाव बनाया था, लेकिन हनी ने ऐसा नहीं किया। हनी किसी और का चुनाव प्रचार कर रहा था और इसी वजह से उसने मना कर दिया। इस घटना से गोली मारने वाला और आक्रोशित हो गया था। उसने धमकी दी थी कि वह चुनाव के बाद उसे देख लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top