Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिकी तस्कर बनमीत का भाई परविंदर हल्द्वानी से गिरफ्तार

अमेरिकी ड्रग तस्कर का भाई परविंदर हल्द्वानी से अरेस्ट।

– डार्क वेब के जरिये 8 देशों में ड्रग्स तस्करी करता था बनमीत, 24 घंटे चली रेड के बाद भाई गिरफ्तार

Brother of American smuggler Banmeet arrested, DDC : 24 घंटे चली पूछताछ और दस्तावेज खंगालने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अमेरिकी तस्कर बनमीत सिंह नरूला के भाई परविंदर सिंह नरूला को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बनमीत के हल्द्वानी स्थित आवास में अचानक छापा मारा था। ईडी की टीम हल्द्वानी में अमेरिका और भारत के बीच मनी ट्रेल का लिंक खंगालने आई थी। माना जा रहा है कि बनमीत ने अमेरिका में ड्रग्स की काली कमाई को भारत में अपने भाई के जरिये खपाया।

भाई के साथ रुद्रपुर में खोली थी फार्मा फैक्ट्री
बनमीत के गुरुतेग बहादुर गली तिकोनिया हल्द्वानी स्थित आवास में बनमीत के पिता, उसकी पत्नी, बच्चे और भाई परविंदर रहता है। बनमीत और परविंदर ने मिलकर रुद्रपुर में एक फार्मा फैक्ट्री खोली। फैक्ट्री बंद हुई तो बनमीत अमेरिका चला गया। वर्ष 2012 से 2017 के बीच उसने नशीली दवाओं की तस्करी की। अप्रैल 2019 में बनमीत को लंदन में गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2023 में लंदन ने उसे अमेरिका के सुपुर्द कर दिया। अमेरिकी अदालत से उसे 5 साल की सजा हुई और वह मनी लॉड्रिंग में लिप्त पाया। इस जुर्म को बनमीत ने भी स्वीकार किया। जिसके बाद इंटरपोल भी मामले की गोपनीय जांच में जुट गई। भारत में मनी लॉड्रिंग के लिंक मिले तो प्रवर्तन निदेशालय को खोज-बीन में लगा दिया गया।

ईडी के मिले अमेरिका से मनी ट्रेल से सुबूत
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की देहरादून से आई टीम ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर बनमीत सिंह के हल्द्वानी स्थित आवास और रुद्रपुर स्थित फार्मा फैक्ट्री पर एक साथ छापेमारी की। टीम सुबह करीब 6 बजे बनमीत के तिकोनिया स्थित घर पहुंची तो परिवार सो रहा था। शनिवार सुबह तक टीम परिवार के एक-एक व्यक्ति से पूछताछ करती रही और दस्तावेज खंगालती रही। इस दौरान न तो किसी को घर से बाहर जाने दिया गया और न ही अंदर आने दिया गया। सूत्रों का कहना है कि बनमीत ने अमेरिका में ड्रग्स के धंधे से जो कमाई की, उसे भारत में अपने भाई परविंदर के पास भेजा। जिसके बाद टीम ने परविंदर की गिरफ्तारी की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि ईडी की टीम ने कोतवाली में गिरफ्तारी की सूचना दी है। इसके अलावा अन्य कार्रवाई ईडी स्वंय कर रही है। ईडी ने इसमें स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top