Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मौत के खौफ से सहमा अब्दुल मलिक, खुली जेल जाने से लग रहा डर

– सितारगंज जेल में बंद आरोपियों से बताया गया जान का खतरा, सितारगंज जेल में शिफ्ट किए जाने थे मलिक और मोईद

Banbhulpura violence, DDC : बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को अपनी जान का डर सता रहा है। उसे डर है कि अगर नैनीताल जिला जेल से उसे सितारगंज खुली जेल में शिफ्ट किया गया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। हत्या का ये डर मलिक को उन्हीं लोगों से है जिन पर बनभूलपुरा हिंसा में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल, जान का डर देखकर सहायक महानिरीक्षक कारागार यशवंत सिंह अब्दुल मलिक और उसके बेटे मोईद की सितारगंज जेल शिफ्टिंग पर रोक लगा दी गई। इस जेल में हिंसा के 13 आरोपी बंद हैं, जिन्हें 23 जून को शिफ्ट किया गया था।

हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद नैनीताल जिला जेल में बंद हैं। हिंसा के मामले में कुल 107 लोगों को गिरफ्ता किया गया था। एडीजे कोर्ट प्रथम के आदेश से सहायक महानिरीक्षक यशवंत सिंह के निर्देश पर 23 जून को 13 आरोपी सितारगंज खुली जेल में शिफ्ट किए गए। इधर, नैनीताल जेल में बंद अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को भी इसी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी।

सितारगंज जेल में बंद आरोपियों से है रंजिश
इस बीच मलिक के परिजनों ने आईजी जेल को पत्र लिखा। कहा, खुली जेल में हिंसा के आरोपी तीन निवर्तमान पार्षद और सपा नेता के भाई समेत अन्य लोग बंद हैं। परिजनों का कहना था कि 13 आरोपियों में कुछ लोगों की मलिक की रंजिश है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में सितारगंज जेल में मलिक की जान को खतरा है। नैनीताल जेल अधीक्षक संजीव ह्यांकी ने बताया आईजी जेल की ओर से दोनों आरोपियों की शिफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top