Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चाची का दीवाना हुआ भतीजा, जुदाई नही हुई बर्दाश्त तो जान कर दी कुर्बान

– बिहार के युवक 18 वर्षीय युवक को अपनी ही चाची से हो गई थी मोहब्बत, मुक्तेश्वर में लगाई फांसी

Nephew gave up his life for the love of his aunt, DDC : बिहार का युवक अपनी ही चाची के इश्क में बावला हो गया। चाची से मोहब्बत का चर्चा आम हुआ तो घरवालों ने उसे चाचा के साथ मुक्तेश्वर भेज दिया। कुछ दिन तो ठीक गुजरे, लेकिन चाची की जुदाई उसे बेचैन कर रही थी। उससे रहा नही गया तो फांसी लगा कर जान दे दी। उसका शव जंगल में चीड़ के पेड़ से लटका मिला।

परिवार ने चाची-भतीजे को रंगेहाथ पकड़ा
बिहार के जिला पूर्वी चंपारण का रहने वाला 18 वर्षीय रोहित कुमार का अपनी चाची से मोहब्बत कर बैठा। चाची ने भी भतीजे को नही रोका और रिश्तों को मोहब्बत की आग में जल जाने दिया। एक दिन चाची और भतीजे के अवैध संबंध का भंडाफोड़ हो गया। परिवार ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों को धुनाई भी हुई, लेकिन रोहित चाची के प्यार में फना हो चुका था। उसे परिवार का समझना समझ नही आया।

चाची ने भी छोड़ दिया था फोन उठाना
समझाने से बात नही बनी तो परिजनों ने रोहित को उसके चाचा के साथ नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर भेज दिया। रोहित का चाचा यहां मजदूरी करता है। रोहित भी चाचा के साथ काम करने और रहने लगा, लेकिन चाची की याद उसे तड़पा रही थी। वो किसी से कुछ कह भी नही पा रहा था। चाची को फोन करता तो वो फोन भी नही उठाती। बस इसी के बात से रोहित तनाव में आ गया।

रात सोया, लेकिन सुबह बिस्तर पर नही मिला
बीते सोमवार की रात उसने अपने चाचा व अन्य श्रमिकों के संग बैठकर खाना खाया। रात जब सब सो गए तब रोहित जंगल में चला गया और लौट कर नही आया। सुबह चाचा ने उसे बिस्तर पर नही पाया तो खोजबीन शुरू की। घर के कुछ दूरी पर चीड़ के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को बिहार लेकर रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top