Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

होली के बाद होगी जुमे की नमाज, ड्रोन की नजर, पीएसी भी मोर्चे पर

– पीस कमेटी की बैठक में बनी सहमति, उपद्रवियों को चेतावनी जारी, नमाज ढाई बजे के बाद पढ़ने की अपील

Holi and Ramzan, DDC : होली और रमजान का जुमा एक ही दिन है। ऐसे में नैनीताल जिले में विवाद की पैदा हो रही संभावनाओं का समाधान खोज लिया गया है। पीस कमेट की बैठक में तय किया गया कि 14 मार्च को जुमे की नमाज होली के बाद पढ़ी जाएगी। पुलिस ने भी त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। उपद्रवियों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी और पुलिस के साथ पीएसी भी मोर्चे पर तैनात रहेगी।

मंगलवार को कोतवाली सभागार के साथ रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी में पुलिस और प्रशासन के साथ पीस कमेटी की बैठक में हिंदु और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों को संभावित हालात से अवगत कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज दोपहर ढाई बजे के बाद पढ़ेंगे। इससे पहले होली का पर्व खत्म हो चुका होगा। इसके अलावा जुमे की नमाज को मस्जिदों के भीतर ही पढ़ा जाएगा। होलिका दहन स्थल मंगलपड़ाव में होगा। उक्त आयोजन स्थल में पर्याप्त मात्रा में पुरुष और महिला पुलिस बल लगाया जाएगा।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा, धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस बल अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। अपील की गई कि जुमा की नमाज सड़क पर नहीं बल्कि मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए। कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके अलावा सभी मस्जिदों में नमाज का एक समय निर्धारित करें और इससे पूर्व होली मना ली जाए। होली के दौरान हुड़दंग मचाने, रेस ड्राइविंग, ड्रिंकिंग ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे और बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे। बैठक में कोतवाल राजेश कुमार यादव, अभिसूचना निरीक्षक जितेंद्र उप्रेती, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, जल संस्थान, विद्युत विभाग व नगर निगम के अधिकारियों समेत व्यापार मंडल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top