Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

महिला ने सिर से उतारा आशिकी का भूत, कोतवाली के सामने धुना गया पीआरडी जवान

– तहसील में कार्यरत पीआरडी जवान महिला को भेज रहा था अश्लील मैसेज, पिटा तो पैरों में गिर कर मांगी माफी

PRD jawan beaten up in Haldwani, DDC : बदन पर खाकी और तहसील में काम करने का रौब गांठने वाले एक पीआरडी जवान के सिर पर आशिकी का भूत सवार था। वह महिला को धड़ाधड़ा अश्लील मैसेज भेज रहा था। मना करने पर भी वो मानने को तैयार नहीं था। फिर तो महिला परिवार के साथ हल्द्वानी तहसील पहुंच गई। उसे हल्द्वानी कोतवाली के सामने ही दबोच लिया और दनादन थप्पड़ों की बरसात कर दी। अंत में जान छुड़ाने के लिए जवान, महिला के पैरों में गिर पड़ा।

महिला की चुप्पी से बुलंद हो गए थे हौसले
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी तहसील में काम करने वाले इस पीआरडी जवान से पीड़ित महिला किसी काम के सिलसिले में मिली थी। काम कराने के एवज में पीआरडी जवान ने महिला से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फिर उसे मैसेज भेजने लगा। कुछ समय तक तो महिला ने उसकी हरकत को नजर अंदाज दिया। एक दिन उसने जवान से ऐसा न करने को कहा, लेकिन महिला की सहनशीलता से उसके हौसले बुलंद होने लगे। वह महिला को अश्लील मैसेज भेजने लगा था।

पूछा तो करने लगा इधर-उधर की बातें
महिला ने पीआरडी जवान की हरकतों के बारे में परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर तहसील पहुंच गए। उन्होंने तहसील के भीतर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन अभी तहसील से बाहर ही निकल रहे थे कि तभी पीआरडी जवान नजर आ गया। उसे देखते ही परिजनों ने उसे पकड़ लिया। परिजनों ने उससे मैसेज भेजने की वजह पूछी तो वह आनाकानी करते हुए इधर-उधर की बातें करने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जवान के आनाकानी करने पर महिला ने अपने हाथ में पकड़े हेलमेट से उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच महिला के साथ आया व्यक्ति ने आरोपी को कॉलर से जकड़ कर रखा। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिटने और खुद को फंसा देख आरोपी फौरन ही महिला के पैरों में गिर पड़ा। जिसके बाद महिला ने उसे क्षमादान दे दिया। हालांकि किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top