Breaking News
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी
सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं
हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट मे अंतर।
नवजात की रिपोर्ट पर सीएमओ ने बैठाई जांच, राडार पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर
हल्द्वानी में सर्वाइकल के इलाज के दौरान महिला की मौत।
दर्द ठीक करने के नाम पर गर्दन मरोड़ी, महिला की मौत; हकीम गिरफ्तार

पति ने रोटी बनाने को कहा, पत्नी ने फांसी लगा ली

मुखानी में दो लोगों ने फांसी लगाई।

– नैनीताल जिले के मोटाहल्दू की घटना, तहसीलदार ने भरा पंचनामा, जांच में जुटी है पुलिस

Dispute between husband and wife over roti, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी से रोटी बनाने को कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। पत्नी ने रोटी नहीं बनाई और विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में तहसीलदार ने पंचनामा भरा है और अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वजह यह है कि रोटी बनाने जैसी छोटी बात पर जान देने की कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही।

मोटाहल्दू बरेली रोड निवासी 35 वर्षीय रिंकी देवी की शादी पांच साल पहले महेंद्र के साथ हुई थी। दोनों मोटा हल्दू में साथ रहते थे। पुलिस पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि शनिवार रात उसने अपनी पत्नी से रोटी बनाने के लिए कहा था। रिंकी ने रोटी ने बनाने से इंकार कर दिया और इसी बात पर दोनों में तीखी तकरार हो गई।

महेंद्र का कहना है कि पत्नी से तकरार के बाद वह कमरे से निकल कर बाहर चला गया और कुछ देर बाद जब लौटा तो रिंकी का शव फंदे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में महेंद्र ने रिंकी को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में महेंद्र ने पुलिस को रोटी वाली कहानी सुनाई। पुलिस का कहना है कि वह मामले में जांच कर रहे है। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top