Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गोमूत्र टैंक साफ करने उतरे दंपती की जहरीली गैस से मौत

– पति को टैंक में पड़ा देख उतरी पत्नी की भी गई जान, पीलीभीत के रहने वाले थे दंपति, गौशाला में करते थे काम

Couple dies due to poisonous gas from cow urine tank, DDC : मुखानी थाना क्षेत्र के विकासनगर बिठौरिया नंबर एक में दिल दहला देने वाली घटना घटी। गोमूत्र टैंक की सफाई करने गए पति का मिथैन गैस से दम घुट गया। पत्नी को बचाने पत्नी टैंक में उतरी तो उसका भी दम घुट गया। दोनों को पहले निजी अस्पताल और फिर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। वहीं परिवार में दो मौतों से कोहराम मचा है।

टीनशेड में तीन बच्चों के साथ रहते थे दंपति
आदर्शनगर मुखानी निवासी जगदीश जोशी की विकासनगर बिठौरिया नंबर में गौशाला है। यहां मवेशियों की देखरेख पिछले छह साल से ग्राम भसूडा थाना बीसलपुर पीलीभीत बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मटरू लाल करता थे। मटरू गौशाला के पास बने टीनशेड में अपनी पत्नी रानी व बच्चे रजत, संजय व मीनाक्षी के साथ रहते थे। गौशाला में गौमूत्र एकत्र करने का भूमिगत टैंक बना है।

टैंक में उतरते ही बेहोश हो गया मटरू
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह मशीन से टैंक खाली कराया गया। तल में गंदगी बची तो मटरू टैंक में उतर गया। टैंक मिथैन गैस से भरा था और टैंक में उतरते ही मटरू बेहोश हो गया। मटरू को बचाने के लिए पत्नी रानी भी टैंक में उतर गई और वह भी बेहोश हो गई। लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल के बाद डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

एसटीएच में मुआवजे को लेकर हुआ हंगामा
यहां मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों व साथियों ने मुआवजे के लिए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझाबुझा कर लोगों का शांत कराया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। आक्रोशित परिजनों को समझाबुझा कर शांत किया गया है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

गौशाला में ताक पर मानक, शव ले जाने के बदले मांगे पांच लाख
हल्द्वानी : जिस गौशाला में मटरू परिवार के साथ रहता और काम करता था, उसे मानकों पर ताक पर रख कर बनाया गया था। कहीं भी सीवर टैंक बनाने के लिए भी अनुमति लेनी होती है, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि गौशाला में टैंक बनाने की इजाजत नहीं ली गई थी। वहीं गौशाला में जिस हालत में मवेशियों को रखा था, वह भी नियमों के विपरीत था।

इधर, परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी तो हो गए, लेकिन शव ले जाने को राजी नहीं हुए। मुआवजे को लेकर परिजनों की गौशाला स्वामी से तीखी बहस भी हुई। गौशाला मालिक डेढ़ लाख देने को तैयार हो गया, लेकिन परिजन पांच लाख की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top