Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बाहरी राज्यों के लोगों का बनभूलपुरा में डेरा, दर्जनों हिरासत में

– हल्द्वानी-चोरगलिया क्रासिंग किनारे डेरा डाल कर अवैध रूप से रहे थे लोग, पुलिस को देख मची भगदड़

Camp of outsiders in Banbhulpura, DDC : बंग्लादेशी घुसपैठ के बीच नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। मंगलवार को बनभूलपुरा और कोतवाली पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके पर भगदड़ मच गई। डेरा डाल तक यहां रह रहे लोगों से पिछले कई घंटे से लगातार पूछताछ जारी है। अवैध तरीके से बनभूलपुरा में डटे लोग खुद को मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश का रहने वाला बता रहे हैं। पुलिस इनसे मिले पहचान पत्रों के सत्यता की पुष्टि कर रही है।

पकड़ी गई थी पॉर्न फिल्मों में काम करने वाले बंग्लादेशी मॉडल
हाल में मुंबई से एक बंग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया गया गया था, जो मुंबई में हिंदू बनकर परिवार के साथ रह रही थी। वह पॉर्न फिल्मों में काम करती थी। ऐसी ही तमाम घटनाएं सामने आ रही है। बुधवार को पुलिस की संयुक्त टीम सत्यापन अभियान के तहत बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के हल्द्वानी-चोरगलिया क्रासिंग के पास पहुंची तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही रेलवे लाइन किनारे पॉलीथिन के कैंप में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सभी को घेर लिया, लेकिन इस बीच एक युवक पोटली दबाकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने बमश्किल पकड़ा।

बनभूलपुरा में बाहरी राज्य के लोगों से पूंछताछ करती पुलिस।
बनभूलपुरा में बाहरी राज्य के लोगों से पूंछताछ करती पुलिस।

कई लोग नहीं दिखा सके पहचान पत्र, पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में पचा चला है कि सभी आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके। वहीं जिन लोगों के पास पहचान पत्र मिले हैं, पुलिस उनकी सत्यतता पुष्टि करने में जुटी है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top