Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट का चपरासी सो गया, चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

– 29 सितंबर की रात महज तीन घंटे के भीतर संदिग्ध वारदात को अंजाम देकर चोर पेड़ समेत फरार

Sandalwood tree stolen from Haldwani Mart, DDC : नैनीताल जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तर और आवास के पास स्थित हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट से चोरी हो जाती है और किसी को भनक तक नहीं लगती। कुछ दिन पहले तक मार्ट के अंदर खड़े चंदन के पेड़ को चोर रातों-रात काट ले गए और वो भी तब जब एक चपरासी की वहां नाइट ड्यूटी थी। चपरासी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

12 बजे सोया, 3 बजे उठा तो गायब था पेड़
कालाढूंगी रोड पर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट है। बानना भीमताल निवासी हरीश चंद बेलवाल पुत्र स्व.घनानंद बेलवाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह मार्ट में चौकीदारी करता है। बीती 29 सितंबर की रात फर्नीचर मार्ट में उसकी नाइट ड्यूटी थी। हरीश का कहना है कि ड्यूटी के दौरान रात करीब 12 बजे उसे नींद आ गई। तीन बजे के करीब जब उसकी नींद खुली तो परिसर में लगा चंदन का पेड़ गायब था।

सीसीटीवी से लैस है मार्ट और आस-पास का इलाका
चर्चा है कि मजह तीन घंटे में चोर सीसीटीवी से लैस मार्ट के अंदर से चंदन का पेड़ काट ले जाते हैं और चपरासी इतनी गहरी नींद में सोया रहता है कि उसको पेड़ कटने का शोर भी सुनाई नहीं देता। बता दें कि मार्ट के आस-पास का पूरा क्षेत्र न सिर्फ सीसीटीवी से लैस बल्कि मार्ट के पीछे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के न सिर्फ आवास हैं, बल्कि कोतवाली समेत कई दफ्तर हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top