Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

गाजियाबाद के मजदूर थे हल्द्वानी के वन दरोगा को ठगने वाले

– माता-पिता का श्राद्ध करने पहाड़पानी जा रहे दरोगा से ठगे थे 49 हजार रुपये

Ghaziabad’s thugs arrested, DDC : नैनीताल के हल्द्वानी से माता-पिता का श्राद्ध करने पहाड़पानी जा रहे सेवानिवृत्त वन दरोगा को ठगने वाले शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े गए। दोनों पेशे से मजदूर हैं और हल्द्वानी में अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। दरोगा को ठगने के बाद एक शिकार पर शातिर निकले तो हीरानगर पुलिस के चंगुल में फंस गए।

स्वीट हाउस में स्वैप कराए, कैश भी ऐंठे
मूलरूप से जलना नीलपहाड़ी पहाड़पानी नैनीताल निवासी 60 वर्षीय सेवानिवृत्त वन दरोगा मोहन सिंह पडियार यहां बिठौरिया नंबर एक शिवालिक विहार फेस तीन में रहते हैं। 23 सितंबर को वह माता-पिता का श्राद्ध करने पहाड़पानी जा रहे थे। कालाढूंगी चौराहे मिले एक बाइक सवार दो लोगों ने खुद सरकारी अधिकारी बताकर उन्हें झांसे में ले लिया। जालसाजों ने उनसे साढ़े 9 हजार रुपये कैश और एटीएम कार्ड ले लिया। जालसाजों ने एटीएम पिन भी हासिल कर लिया। जिसके बाद उन्होंने एटीएम से 35 हजार रुपये निकाले फिर 2960 व 1800 रुपये एक स्वीट हाउस से स्वैप कराए।

एक और शिकार पर निकले तो पकड़े गए
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा की सख्ती के बाद तलाश में जुटी हीरानगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कमल पांडे, कांस्टेबल ललित नाथ व सीसीटीवी प्रभारी जितेंद्र बुधलाकोटी की मदद से आरोपियों की पीछा किया। मंगलवार को आरोपी तरण ताल के पास एक और घटना को अंजाम देने निकले और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी रैकी कर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों में डासना बेब सिटी गाजियाबाद निवासी कमरुद्दीन पुत्र बुन्दु व कैलाशनगर विजयनगर गाजियाबाद निवासी प्रदीप कुमार पुत्र प्रभु सिंह हैं। आरोपियों के पास से ठगे गए 35,100 रुपये भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top