Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

टिंडर पर मिली खूबसूरत बला, प्यार में छला फिर रफ्ता-रफ्ता ठगा

– खूबसूरती के जाल में फंसा कर किया शादी का वादा, फिर ठगा, टेलीग्राम पर पहले ट्रेड पर दिया मुनाफा फिर जाती रही रकम

Cyber ​​Fraud, DDC : सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिंडर पर मिली एक लड़की ने हल्द्वानी के बिजनसमैन को अपनी खूबसूरती के जाल में फांसा। शादी का वादा किया, लेकिन कहा- ये वादा तभी पूरा होगा जब वह ट्रेडिंग करेगा। भरोसा दिया कि वह पेशेवर ट्रेडर और ट्रेडिंग कर रोज लाखों रुपए कमाती है। बिजनेसमैन, खूबसूरत ठग के जाल में फंस गया। वो रुपये लगवाती रही और बिजनेसमैन ट्रेडिंग के नाम पर रुपये लगाता रहा। उसे होश तब आया जब 14 लाख रुपए से अधिक की रकम डूब गई। साइबर थाना पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक बिजनेसमैन ने पुलिस को बताया कि उनका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिंडर पर एकाउंट है। अचानक रिचा नाम की एक लड़की, बिजनेसमैन के प्रोफाइल पर मैसेज करने लगी। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई और फिर दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए।

इसीबीच रिचा ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया और अपनी फोटो भेजी। फोटो में बिजनेसमैन को रिचा पसंद आ गई। अब चैट पर दोनों के बीच काफी बातें होने लगीं। बातों-बातों में रिचा ने यह जान लिया कि जिससे वह बात कर रही है वो एक बड़ा आदमी है। रिचा ने भी खुद को बड़ा बताया और कहा कि वह ट्रेडिंग कर लाखों रुपये रोज के कमाती है।

फिर रिचा उसे ट्रेडिंग के लिए प्रोत्साहित करने लगी। कहने लगी कि आप मेरे साथ ट्रेडिंग करेंगे तो ही मैं शादी करूंगी। रिचा अपने प्रेमी को बड़े-बड़े सपने दिखाने लगी और बोली कि ट्रेडिंग से वह तीन महीने के भीतर एक करोड़ रुपये कमा लेगा। बिजनेसमैन मान गया। रिचा ने उसके व्हाट्सएप पर एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उस पर आईडी बनवाई।

आईडी के जरिये 25 हजार रुपये की पहली ट्रेड कराई। इस 17 डॉलर का मुनाफा हुआ। कुछ डॉलर ने बिजनेसमैन ने निकाल भी लिए। इसके बाद उसे सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर ले जाया गया। अब रिचा ने यहां बिजनेसमैन से ट्रेडिंग शुरू कराई।

पहले एक लाख लगवाए और धीरे-धीरे कर 14 लाख से अधिक रुपया लगवा दिया। बिजनेसमैन ने पैसे निकलवाने के लिए कहा तो उससे पहले 30 प्रतिशत टैक्स जमा करने को कहा गया। उसने फिर विड्राल के लिए अप्लाई किया तो फिर से 20 प्रतिशत टैक्स मांगा गया।

इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ और वो पुलिस के पास पहुंचा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर पुलिस थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। आगे की जांच साइबर पुलिस ही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top