Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

बनभूलपुरा में है बागजाला का असली ‘मास्टर माइंड’

  1. – वन विभाग ने चिह्नित किए हैं 700 पक्के अतिक्रमण, लेकिन राडार पर नहीं है कौड़ियो के भाव सरकारी जमीन बेचने वाला मास्टर माइंड

Mastermind of Bagjala, DDC : हल्द्वानी में बागजाला की सरकारी जमीन कौड़ियो के भाव बेचने वाला असली मास्टर माइंड बनभूलपुरा में है। ये वही आदमी है जिसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर वन भूमि को स्टांप पर बेचा और मालामाल हो गया। बावजूद इसके ये मास्टर माइंड न तो वन विभाग की राडार पर है और प्रशासन की । हालांकि वन विभाग ऐसे 700 पक्के अतिक्रमण चिह्नित किए हैं, जिन्हें बिजली और पानी का कनेक्शन तक उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दें कि बीते शनिवार को वन विभाग ने प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बागजाला में आठ अतिक्रमण ध्वस्त किए थे। इन अतिक्रमण में ऐसे भवन थे, जो निर्माणाधीन थे। हालांकि बताया यह जा रहा है कि बागजाला में एक हजार से अधिक भवनों का निर्माण कर लिया गया है। अब जो नए निर्माण हो रहे हैं, उन जमीनों को 5 लाख से 12 लाख रुपये प्रति हजार स्क्वायर फीट के हिसाब से बेचा गया है और वो भी स्टांप पर। सूत्रों का कहना है कि बनभूलपुरा में ऐसे तीन लोग हैं, जिन्होंने बागजाला की जमीनों पर पहले कब्जा किया और फिर मनमाने दाम पर बेचा।

यानी जिससे जैसा सौदा हो गया, उसे उस हिसाब से जमीन बेच दी गईं। वहीं वन विभाग ने जिन 700 पक्के अतिक्रमण को चिह्नित किया है, उनके पास बिजली और पानी के कनेक्शन हैं। इसके अलावा भी बागजाला की जमीन पर अतिक्रमण हैं, लेकिन उन्हें अभी तक चिह्नित नहीं किया गया है। सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि बागजाला की जमीन का सौदा करने वालों में एक व्यक्ति राष्ट्रीय पार्टी का पूर्व पदाधिकारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top