Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

500 रुपये में आधार, नकली वोटर आईडी असली से अच्छी

– हल्द्वानी के राजपुरा में चल रहा था गोरखधंधा, घर में मिली नकली आईडी के भंडार

Fake Aadhaar Card, DDC : हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा इलाके में पुलिस ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश दी तो बड़ी संख्या में फर्जी आधार और वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए। जालसाज ने नकली कार्ड असली से बेहतर बना रखे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसआई नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल ललित बिष्ट और कांस्टेबल जगत सिंह ने राजपुरा क्षेत्र में गश्त पर थे। धोबीघाट के पास में मुखबिर ने सूचना दी कि वार्ड 12 राजपुरा में रहने वाला कृष्ण कुमार कश्यप पुत्र कैलाश नारायण अपने घर में वोटर कार्ड व आधार कार्ड के नम्बर बदलने का काम करता है। वारंट हासिल कर टीम ने कृष्ण कुमार कश्यप के घर पर छापेमारी कर दी।

यहां उसकी पत्नी प्रीति व दो बेटे वैभव और लव्यांशू मौजूद थे। छापेमारी के दौरान एक कमरे में कंप्यूटर आदी सामान मिला। साथ ही दीपक कश्यप निवासी वार्ड 2 राजेन्द्र नगर के नाम का मूल वोटर कार्ड और एक फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिला। तलाशी और बढ़ाई गई तो दर्जनों की संख्या में ऐसे फर्जी वोडर आईडी और आधार कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फोटो शॉप का काम काम करता है। लोगों के वोटर कार्ड व आधार कार्ड के नम्बर व फोटो कंप्यूटर से बदल देता था और इसके बदले में 500 रूपये लेता था। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top