Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

नैनीताल : भाभी 10 साल छोटे देवर संग फरार

– हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस से पहले पति के रिश्तेदार संग भागी महिला, जेवर, नगदी और बेटी साथ ले गई

Sister-in-law absconding with brother-in-law, DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में भाभी अपने 10 साल छोटे देवर संग फरार हो गई। जाने से पहले वह घर से जेवर, नगदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई। स्वतंत्रता दिवस से पहले हुई इस घटना के बाद पीड़ित पुलिस के चक्कर काट रहा है और पुलिस जांच के नाम पर उसे टरका रही है।

मल्ला चौफुला जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में रहने वाले अजय पाल पुत्र गेदन पाल यहां पत्नी संजयवती (28वर्ष) और तीन बच्चों के साथ रहता है। सबसे बड़ा बच्चा 9 और छोटी बेटी 3 वर्ष की है। रोजगार की तलाश अजय करीब चार साल पहले उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी आया और टेंपो चलाने लगा।

काम दिलाया और कमरा भी
गेला त्यार कुंडराकोटि नवाबगंज बरेली निवासी महेंद्र पाल (18 वर्ष), अजय पाल का फुफेरा भाई है। बताया जाता है कि वह डेढ़ माह पहले हल्द्वानी आया। अजय ने उसे काम पर लगाया और पड़ोस में ही कमरा किराए पर दे दिया। इसी बीच महेंद्र और संजयवती के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

बच्चों ने खोली मां की पोल
महेंद्र और संजयवती की ज्यादा मुलाकातें नहीं होती थीं, लेकिन मोबाइल पर बातें खूब होती थी। पूरे-पूरे दिन फोन पर संजयवती को बात करते उसके बच्चे देखते थे। एक दिन बच्चों ने यह बात अपने पिता को बता दी। घर में झगड़ा हुआ और अजय ने पत्नी का मोबाइल तोड़ डाला, लेकिन वह नहीं मानी।

अगले ही लाकर दिया नया मोबाइल
देवर और भाभी होने के बावजूद दोनों के बीच जिस्मानी ताल्लुकात बन चुके थे। महेंद्र ने अगले ही दिन संजयवती को नया मोबाइल लाकर दे दिया। 13 अगस्त को जब अजय टेंपो चलाने गया तो संजयवती अपने देवर महेंद्र के साथ फरार हो गई। वह घर से 50 हजार रुपये, एक लाख रुपये के जेवर और 3 साल की बेटी को भी साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top