Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

टेंट हाउस में लगी आग, जंजीर से बंधा कुत्ता जिंदा जला

आग से जलकर राख हुई टेंट हाउस में खड़ी बाइक।

– मंगलवार सुबह मुखानी थानाक्षेत्र के डहरिया स्थित टेंट हाउस में आग से लाखों का नुकसान

Tent house caught fire, DDC : आबादी के बीच बने टेंट हाउस में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने पलभर में ही विकराल रूप ले लिया। आग में जहां लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, वहीं टेंट हाउस में जंजीर से बंधे कुत्ते की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग बड़ा नुकसान कर चुकी थी। घटना मुखानी थाना क्षेत्र के डहरिया इलाके की है।

डहरिया के पार्वती विहार में महेश कबडवाल का एमके टेंट हाउस के नाम से कारोबार है। महेश के मुताबिक सोमवार सुबह अचानक ही टेंट हाउस में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों ने आग को काबू करने के प्रयास किए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। आग बढ़ती गई और आग लगने के साथ ही महेश ने इसकी सूचना दमकल को दी।

टेंट हाउस के अंदर एक कुत्ता भी जंजीर से बंधा हुआ था। लोगों ने उसे भी निकालने की नाकाम कोशिश की और कुछ ही देर में आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में कुत्ते की जलकर मौत हो गई। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।

आग से जलकर राख हुआ टेंट हाउस और जला पड़ा सामान।
आग से जलकर राख हुआ टेंट हाउस और जला पड़ा सामान।

करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक आग ने टेंट हाउस में खड़ी मोटर साइकिल, कूलर और फ्रीज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक आग से करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि महेश इससे कहीं ज्यादा नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top