Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब

हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।

. सोमवार रात करीब 2 बजे तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में लगी आग, ब्लिंकिट ब्वॉय ने देखा

₹20 Million Worth of Liquor Destroyed in Massive Fire, DDC: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आधी रात तिकोनिया स्थित वाइन शॉप और गोदाम अचानक धधक उठा। आग की सूचना पुलिस और दमकल तक पहुंचती, तब तक देर हो चुकी थी। बमुश्किल पुलिस और दमकल की टीम ने शटर काटा। दुकान का शटर उठते ही आग और तेजी से फैली। करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक डेढ़ से दो करोड़ रुपए की शराब व अन्य सामान जल चुका था। दमकल घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया चौराहे के पास राजेंद्र पाल और नीरज मिश्रा की पार्टनरशिप में शराब की दुकान है। इसी दुकान में शराब का गोदाम भी है। बताया जाता है कि सोमवार रात तय समय पर सभी कर्मचारी दुकान बंद कर चले गए थे। रात करीब दो बजे एक ब्लिंकिट ब्वॉय उधर से गुजरा तो उसने शटर के नीचे से धुआं निकलता देखा। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। कुछ ही पल में पुलिस के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।

दुकान का शटर बंद था। किसी तरह काट कर शटर खोला गया तो अंदर आग बुरी तरह धधक रही थी। एक के बाद एक दमकल की करीब सात गाड़ियों से लगातार पानी की बौछार की गई। तब कहीं जाकर सुबह साढ़े 5 बजे आग पर पूरी कर काबू पाया गया। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि आग से डेढ़ के दो करोड़ के बीच नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। आग लगने के संभावित कराणों में शार्ट सर्किट भी हो सकता है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

धधक रहा था सिलेंडर, बड़ा धमाका होने से टला
शराब बेहद ज्वलनशील होती है और ऐसे में शराब की दुकान में सुरक्षा मानकों का खास ख्याल रखना होता है। हालांकि तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में नियमों को ताक पर रख दिया गया था और इसकी वजह न सिर्फ शराब की दुकान बल्कि आस-पास की दुकानों और इमारतों को भी खतरा पैदा हो गया था।

एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि आग बुझाती टीम जब दुकान और गोदाम के अंदर तक पहुंची तो वहां एक कॉमर्शियल सिलेंडर भी रखा था और उसमें भी आग लग चुकी थी। बमुश्किल आग के बीच से जलते सिलेंडर को बाहर निकाला गया और उसमें लगी आग बुझाई गई। माना जा रहा है कि अगर टीम थोड़ा और देर से पहुंचती तो सिलेंडर में धमाका हो सकता था और फिर आस-पास की इमारतें और दुकानें भी आग की जद में आ जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top