Breaking News
रबी फसलों का एमएसपी बढ़ा।
गेहूं का एमएसपी ₹25 और दलहन-तिलहन के समर्थन मूल्य में 675 रुपये तक बढ़ोत्तरी
कुत्ते को बचाने में गई हरीश सिंह चौहान की मौत।
कुत्ते को बचाने में गिरा एडवेंचर बाइकर, अस्पताल में मौत
28 दिन के रिचार्ज का खेल खत्म।
28 दिन के रिचार्ज का खेल बदलेगा? प्रीपेड यूजर्स को अब मिलेंगे 30 दिन वाले विकल्प
पलवल का लापता छात्र दीपेश।
पलवल के इस्लामाबाद का दीपेश 11 सितंबर से लापता, पुलिस नहीं लगा पा रही पता
बोर्ड बैठक लेते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा।
34 प्रस्तावों पर दुग्ध संघ बोर्ड में मंथन, कई पर लगी मुहर
दुग्ध उत्पादकों को उपहार देते दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा व अन्य।
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद
गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते लोग।
16 हजार गोवंश के लिए बनेंगी 63 गौशाला, खटीमा में लोकार्पण
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नहीं बता पा रही पहचान
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट

सितारगंज तहसील में रिश्वत लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

सितारगंज तहसील के संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक अरेस्ट।

– जमीन को बंधनमुक्त करने और आरसी समाप्त करने के नाम पर दोनों ने मांगी थी 16 हजार रुपये की रिश्वत

Bribe-Taking Revenue Collection Amin and Senior Assistant Arrested, DDC : सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने बुधवार को ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज तहसील में तैनात संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों पर शिकायतकर्ता से जमीन को बंधनमुक्त कराने और आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) की कार्रवाई समाप्त करने के एवज में घूस मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा भूमि की कुर्की संबंधी आदेश समाप्त करने, जमीन को बंधनमुक्त कराने और शिकायतकर्ता की पत्नी के केसीसी ऋण पर जारी आरसी की कार्रवाई खत्म करने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। आरोप है कि संग्रह अमीन ने 10 हजार रुपये और वरिष्ठ सहायक ने 6 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस ने जांच शुरू की तो मामला सही पाया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 29 जुलाई को तहसील कार्यालय सितारगंज में शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये लेते संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और 6 हजार रुपये लेते वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने आमजन से भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दर्ज कराने की अपील की है, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top