Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द

ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।

– जहर खाने से पहले एक के बाद एक बनाए 23 वीडियो, मांफी मांगने के बाद भी लगातार ट्रोल हो रही थी दीक्षा

Deeksha Pandey Consumes Poison at Kaladhungi Police Station, DDC : हाल में अपने पारिवारिक विवाद के कारण सुर्खियों में आई ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने इस बार घर बैठे मुसीबत बुला ली। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फौजियों की पत्नियों को अपशब्द कह दिए। जिसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल होने लगी। उसने फिर एक वीडियो बनाकर सुसाइड की धमकी दी। पुलिस ने उसे काउंसिलिंग के लिए कालाढूंगी कोतवाली बुलाया और यहां उसने जहर गटक लिया। दीक्षा को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

छोटी हल्द्वानी कालाढूंगी निवासी दीक्षा पांडे ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने फौजियों की पत्नी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ये वीडियो कुछ ही घंटे में वायरल हो गया और लोग दीक्षा को ट्रोल करने लगे। ट्रोलिंग ज्यादा बढ़ी तो दीक्षा ने फिर एक वीडियो बनाया और सफाई देते हुए फौजियों से माफी मांगी। हालांकि यह भी कहाकि उनका वीडियो बिल्कुल सही है।

इसके बाद लोगों ने सोशल मीडियो पर दीक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इससे उक्ताई दीक्षा ने एक के बाद एक 23 वीडियो अपने अकाउंट पर अपलोड किए। वीडियो में उन्होंने लोगों को ही दोषी ठहराया और कहाकि सोमवार की शाम चार बजे वह लाइव आकर न सिर्फ जहर खाएंगी, बल्कि इसकी वजह बने लोगों के नाम भी उजागर करेंगी। सुसाइड की धमकी के बाद पुलिस दीक्षा के घर पहुंच गई और काउंसिलिंग के लिए उसे कोतवाली लाया गया। यहां वॉशरूम में उसने जहर खा लिया।

आनन-फानन में उसे एसटीएच पहुंचाया गया। चिकित्सकों का कहना है कि दीक्षा की हालत बिल्कुल ठीक है। वह पता कर रहे हैं कि दीक्षा ने क्या खाया था। सीओ अमित सैनी का कहना है कि दीक्षा ने आत्महत्या की धमकी दी थी, जिस पर उसे काउंसिलिंग के लिए पुलिस ने बुलाया था।

पति और सास से अनबन के बाद बनी ब्लॉगर
हाल ही में दीक्षा तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपने ही ससुरालियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुद्धपार्क में धरना शुरू कर दिया था। इस धरने में उनके साथ कई ब्लॉगर जुड़े थे। मामला कोतवाली तक पहुंच गया था। इसी के बाद से दीक्षा की फैन फॉलोइंग बढ़ी। दीक्षा ने अपना ससुराल छोड़ दिया और छोटी हल्द्वानी में दुकान खोल ली। ससुराल से विवाद के बाद दीक्षा अब ब्लॉगर भी हैं।

मेरे पिता फौजी, मेरी मां फौजी की पत्नी है
दीक्षा ने अपने बनाए वीडियो में कहा, उन्होंने न तो पहाड़ की महिलाओं को अपशब्द कहे और ही फौजियों की पत्नियों को। दरअसल, उन्होंने जो भी कहा वह एक महिला ब्लॉगर के लिए था, जिसका पति भी फौज में है। उक्त महिला ब्लॉगर ने दीक्षा के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर अपने अकाउंड पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद लोग उसके पीछे पड़ गए। दीक्षा का कहना है कि वह भी पहाड़ी है, उनके पिता फौजी है और मां फौजी की पत्नी, वह खुद फौजी की बेटी हैं।

दीक्षा की बड़ी बहन ने पुलिस पर लगाया आरोप
दीक्षा की बड़ी बहन संध्या ने आरोप लगाया कि पुलिस भी उसकी बहन पर दबाव बना रही थी। रविवार शाम और सोमवार सुबह भी पुलिस उनके घर आई थी। जिस कारण दीक्षा मानसिक रूप से परेशान हो गई। कालाढूंगी पुलिस ने दीक्षा को कोतवाली बुलाया। यहां उस पर हल्द्वानी जाकर ब्लॉगर और विरोध कर रहे एक संस्था के पदाधिकारियों से माफी मांगने का दबाव बनाया। जिसके बाद परेशान होकर वह कोतवाली के वाशरूम में जहर खा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top