Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

हल्द्वानी में जीजा ने किया साली की बेटी से दुष्कर्म, मासूम की हालत नाजुक

– नशे में धुत होकर घर पहुंचे आरोपी ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Girl raped in Banbhulpura, DDC : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में घर आई साली की 11 साल की बेटी को जीजा ने हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के चीखने वाले से घरवाले आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में फुर्ती दिखाते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आनन-फानन में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि 11 वर्षीय बच्ची की मां की बहन बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहती है। कुछ माह पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार को महिला ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को बनभूलपुरा में रहने वाली अपनी बहन व जीजा के घर भेजा था। गुरुवार को रात ज्यादा हुई तो बच्ची वहीं रुक गई। देर रात महिला का जीजा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। बताते हैं कि लोग घर में सोए हुए थे और इसी का फायदा उठा कर वह बच्ची के पास पहुंच गया।

अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची चीखी तो घरवाले जाग गए। घरवालों के जागते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से चीखने और रोने की वजह पूछी। बच्ची ने आरोपी मौसा की करतूत अपनी मां को बता दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

इस घटना के बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी गई। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की गई और कुछ ही देर में उसे दबोच लिया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top