Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से 98 हजार की ठगी

ब्लिंकिट कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी।

– गूगल से कस्टर केयर का नंबर तलाशना पड़ गया भारी, एपीके फाइल डाउनलोड करते ही दो खातों से उड़ी रकम

Cyber Fraud, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गूगल पर मिले कथित ब्लिंकिट कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करना एक महिला को भारी पड़ गया। ठग ने खुद को ब्लिंकिट का अधिकारी बताकर महिला को व्हाट्सएप पर APK फाइल भेज दी। फाइल डाउनलोड करते ही महिला के दो बैंक खातों से कुल 98,210 रुपये निकल गए। मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की गई है।

मुखानी क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी नूतन पाण्डे ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने 6 मई 2026 को ब्लिंकिट एप से सामान ऑर्डर किया था। ऑर्डर में तकनीकी समस्या आने पर उन्होंने गूगल पर ब्लिंकिट कस्टमर केयर नंबर खोजा। सर्च में मिले मोबाइल नंबर 8730070017 पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को ब्लिंकिट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया।

व्हाट्सएप पर भेजी APK फाइल

आरोप है कि कथित कस्टमर केयर अधिकारी ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया और व्हाट्सएप के जरिए एक फाइल भेजी। फाइल देखने में पीडीएफ जैसी थी, लेकिन उसके साथ APK फाइल संलग्न थी। जैसे ही महिला ने फाइल को ओपन किया, साइबर ठगों को मोबाइल और बैंकिंग सिस्टम तक पहुंच मिल गई।

दो खातों से उड़ी रकम

पीड़िता के अनुसार 16 मई 2026 को उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 65,210 रुपये और एक्सिस बैंक खाते से 33,000 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 98,210 रुपये की साइबर ठगी हो गई।

1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

महिला ने घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के लिए उन्हें एक्नॉलेजमेंट नंबर जारी किए गए। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top