Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी

भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।

– 70 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों और सफेद कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

Medicines Will Now Be Delivered at Home, DDC : भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक हल्द्वानी ने नई पहल की है। अब 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों और सफेद कार्ड धारकों को स्थानीय खरीद के अंतर्गत मिलने वाली दवाएं उनके घर तक पहुंचाई जाएंगी।

स्टेशन कमांडर हल्द्वानी मिलिट्री स्टेशन कर्नल पृथ्वी राज सिंह रावत, वीएसएम ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को डॉक्टर द्वारा निर्धारित स्थानीय खरीद की दवाएं ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के जरिए सीधे उनके पंजीकृत पते पर पहुंचाई जाएंगी। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है।

इस योजना का लाभ 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी ईसीएचएस लाभार्थी भूतपूर्व सैनिकों और सभी सफेद कार्ड धारकों को मिलेगा। लाभार्थियों को अपने वर्तमान पते, लैंडमार्क, पिन कोड और सक्रिय मोबाइल नंबर की जानकारी पॉलीक्लिनिक की फार्मेसी में अपडेट करानी होगी, ताकि दवाओं की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

कर्नल पृथ्वी राज सिंह रावत ने बताया कि इस सेवा के ट्रायल के दौरान कई लाभार्थियों को दवाओं की पहली खेप सफलतापूर्वक पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ दिग्गजों ने इस पहल का स्वागत किया है और यह सेवा उन्हें समयबद्ध एवं चिंतामुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल स्थानीय खरीद (एलपी) दवाओं के लिए उपलब्ध होगी। नियमित फार्मेसी से मिलने वाली दवाओं की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए लाभार्थी फार्मेसी हेल्पडेस्क नंबर 05946-293178 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top