Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सीसीटीवी में दिखा एसटीएच से फरार रोहित, पुलिस की नजरों से है दूर

डाकिया न्यूज, हल्द्वानी। पुलिस को चकमा देकर फरार चोरी का आरोपी रोहित पुलिस को सीसीटीवी में नजर आया, लेकिन पुलिस को मिला नहीं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और लगातार उसकी तलाश कर रही है। हल्द्वानी पुलिस ने काशीपुर पुलिस से उसकी गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है। रोहित आईटीआई थाने से चोरी के मामले में उप कारागार हल्द्वानी भेजा गया था।

चैती गांव आईटीआई काशीपुर ऊधम सिंह नगर निवासी रोहित को आईटीआई थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे इसी वर्ष 26 जनवरी को उप कारागार हल्द्वानी में दाखिल किया गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक 17-18 फरवरी की देर रात रोहित ने तेज पेट दर्द की शिकायत की। कारागार चिकित्सकों की राय पर उसे रात करीब 1 बजे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। उसकी निगरानी में कांस्टेबल पवन गोसाई और खेम सिंह को लगाया गया था। सुबह 8 बजे एक कांस्टेबल दूसरे को निगरानी का जिम्मा देकर शौंच के लिए चला गया। कुछ देर बाद दूसरा रोहित को बेड से हथकड़ी लगाकर रिपोर्ट लेने चला गया और इसी बीच शातिर रोहित बिना हथकड़ी खोले एसटीएच की इमरजेंसी से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया।

इधर, जेल प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद कोतवाली हल्द्वानी की एक टीम जांच के लिए एसटीएच पहुंची। सीसीटीवी फुटेज चेक कर पर वह एसटीएच की इमरजेंसी से भागता नजर आया। इसके बाद पुलिस को कई और सीसीटीवी फुटेज में रोहित नजर तो आया, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि रोहित की फरारी की सूचना काशीपुर कोतवाली पुलिस को दी गई है। काशीपुर में भी उसकी तलाश की जा रही है। दावा है कि जल्द ही रोहित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top